
वाशिंगटन । अमेरिका (America) में यह corona महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 1.03 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Covid-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से 2.40 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,40,857 पहुंच गयी है जबकि संक्रमितों की संख्या 1,03,84,543 हो गयी है।
अमेरिका का न्यूयार्क, न्यूजर्सी और कैलिफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयाॅर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 33,716 लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक 16,476 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। कैलिफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 18,084 लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं, टेक्सास में इसके कारण 19,342 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 17,300 लोगों की जान गई है। इसके अलावा मैसाचुसेट्स में 10 हजार से अधिक जबकि पेंसिल्वेनिया में कोरोना से 9,136 लोगों की मौत हुई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved