विदेश

पाकिस्तान में 2 लाख 82 हजार से अधिक कोरोना मरीज, अब तक 6,052 की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कोरोनो वायरस की संख्या पिछले 24 घंटों में 782 नए मामलों के बाद 282,645 तक पहुंच गई है। पिछले 24 घण्‍टों में सात लोगों की मौत हुई हैं, जिसके बाद कुल मृतकों की संख्‍या यहां 6,052 तक पहुंच गई है।

इस बारे में स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि अब तक 258,099 मरीज इस घातक कोरोना बीमारी से उबर चुके हैं। अब देश में वर्तमान में 18,494 सक्रिय मामले हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार कोरोना के सिंध में सबसे अधिक 122,759, रोगियों की संख्या दर्ज की गई। इसके बाद पंजाब में 94,040, खैबर-पख्तूनख्वा में 34,432, इस्लामाबाद में 15,182, बलूचिस्तान में 11,821, गिलगित-बाल्टिस्तान में 2,287 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर ( पीओके) 2,124 मामले हैं। पाकिस्‍तान में अब तक 2,079,333 कोविड-19 टेस्‍ट किए गए हैं।

Share:

Next Post

बांध कटने की जांच में लापरवाही पर दंडित होंगे अधिकारी व अभियंता

Fri Aug 7 , 2020
बाढ़ से प्रभावित गांव का प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग दिव्यांग जन कल्याण मंत्री अनिल राजभर और जल शक्ति राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलख ने शुक्रवार को हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ पीड़ितों को राहत व बचाव कार्य को युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश दिये। कैबिनेट मंत्री अनिल […]