बड़ी खबर

विश्व में कोरोना वायरस से 23.41 लाख से अधिक लोगों की मौत

वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नयी दिल्ली। विश्व में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से 23.41 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 10.69 करोड़ से अधिक लोग इससे प्रभावित हो चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 192 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 करोड़ 69 लाख 03 हजार 452 हो गई है तथा 23 लाख 41 हजार 010 मरीजों की मौत हो चुकी है।


कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.71 करोड़ से अधिक हो गयी है, जबकि करीब 468,203 लाख मरीजों की मौत चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमितों का आंकड़ा 11,067 बढ़कर एक करोड़ आठ लाख 58 हजार से अधिक हो गया है। इसी दौरान 13,087 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ पांच लाख 61 हजार 608 हो गयी है। वहीं सक्रिय मामले 2,114 घटकर 1,41,511 रह गये। इस अवधि में 94 मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 55 हजार 252 हो गया।

ब्राजील में कोरोना वायरस से 95.99 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और इस महामारी से 233,520 मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 39.83 लाख से ज्यादा हो गयी है और 114,066 लोगों की मौत हुई है। रूस में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 39.53 लाख के पार पहुंच गयी है, जबकि 76,347 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 34.19 लाख के पार पहुंच गयी है और 80,295 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 30 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 63,061 लोगों की मौत हो चुकी है।


इटली में संक्रमितों की संख्या करीब 26.55 लाख के पार हो गयी है और 92,002 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोविड-19 से अब तक करीब 25.48 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 26,998 लोग काल के गाल में समा गए हैं। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 23.02 लाख के ज्यादा हो गयी है तथा 63,006 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 21.66 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 56,507 लोगों ने जान गंवाई है।

Share:

Next Post

UP : बरेली में धर्म परिवर्तन के लिए तैयार नहीं हुई तो किया रेप

Wed Feb 10 , 2021
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने दो नाबालिग छात्राओं के परिजनों की ओर से अलग-अलग मामलों में एक ही थाने में दूसरे समुदाय के युवकों के खिलाफ शादी का झांसा देकर उन्हें साथ ले जाने और फिर धर्म परिवर्तन के लिए न मानने पर दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। एक […]