बैतूल। चैन्नई से नईदिल्ली (Chennai to New Delhi) की ओर जा रही जीटी एक्सप्रेस (GT Express) की चपेट में आने आधा दर्जन से अधिक करीब 8 भैंसों की ट्रेक पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद जीटी एक्सप्रेस (GT Express) करीब आधा घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही जिसके बाद मरी हुई भैंसों को ट्रैक से अलग करने के बाद जीटी को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी. दूर बरसाली और मलकापुर के बीच रविवार दोपहर में घटित हुई।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved