img-fluid

मस्जिद-कब्रिस्तान या महाराजा कंस का किला? लखनऊ के मलीहाबाद में शुरू हुआ विवाद

May 21, 2026

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कि राजधानी लखनऊ के मलीहाबाद में एक मस्जिद और कब्रिस्तान को लेकर विवाद छिड़ गया है। पासी समाज का दावा है कि ये जगह महाराजा कंस का किला था। इसके अंदर पूजा अर्चना भी हुआ करती था लेकिन आज यहां नमाज पढ़ी जा रही है। पासी समाज के नेता सूरज पासवान ने सीएम योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना पत्र लिखा है और मांग की है की ये उनकी आस्था का विषय है। लिहाजा इसे पुनर्जीवित किया जाए। तो वहीं, दूसरी ओर इस विवाद को लेकर अल्पसंख्यक समाज का कहना है कि सरकारी दस्तावेज में ये जगह मकबरा और मस्जिद है।


  • इस विवाद की जांच में लखनऊ गजेटियर में उल्लेख मिलता है कि 11वीं शताब्दी के अंतिम दौर में काकोरी और आसपास का क्षेत्र राजा कंस के प्रभाव में था। गजेटियर के अनुसार, जब सालार मसूद गाजी दिल्ली की ओर से अवध क्षेत्र में बढ़ा, तब राजा कंस ने उसका सामना किया। कांसमंडी और काकोरी क्षेत्र को सालार मसूद और स्थानीय राजाओं के संघर्ष का प्रमुख केंद्र माना गया है।

    अंग्रेजी गजेटियर में यह भी जानकारी दर्ज है कि कांसमंडी के आसपास सालार मसूद के दो सेनापति सैय्यद हातिम और खातिम को राजपासी राजा कंस ने मौत के घाट उतार दिया। स्थानीय परंपराओं और क्षेत्रीय इतिहास में राजा कंस को अवध की धरती पर विदेशी आक्रमण का प्रतिरोध करने वाले योद्धा के रूप में प्रस्तुत किया जाता है।

    वर्तमान समय में कांसमंडी के किले और उसके अंदर बने शिव मंदिर को मुस्लिमों ने कब्जा कर लिया है। शुक्रवार के दिन मुस्लिम समाज के लोग किले में नमाज पढ़ने आते हैं। किले के अंदर नई कब्र बना दी गई हैं और बाहर उर्दू में शिलापट लगा दिया गया है। पासी समाज के लोग अवैध कब्जे का विरोध कर रहे हैं।

    Share:

  • US Navy Boards Iranian-Flagged Oil Tanker in Gulf of Oman; Vessel Surrounded by Helicopters

    Thu May 21 , 2026
    New Delhi: Tensions between the United States and Iran in the Middle East appear to be taking a dangerous turn once again. On Wednesday, the U.S. military boarded and searched an Iranian-flagged oil tanker in the Gulf of Oman. According to U.S. Central Command (CENTCOM), the tanker was heading toward an Iranian port in violation […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved