देवास। देवास-बाईपास पर शंकरगढ़ की पहाड़ी के नजदीक सड़क हादसे में मां बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर निवासी जानकी बाई पति स्वर्गीय भोलाराम अपने बेटे योगेश के साथ बाइक पर सोनकच्छ से इंदौर की ओर जा रही थी। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक के पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मां और बेटे दोनों की मौत हो गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved