
इंदौर। देपालपुर में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने में असफल टीआई को एसपी ने तत्काल प्रभाव से हटाते हुए गौतमपुरा भेज दिया है। वहीं देपालपुर में अरुण सोलंकी को भेजा गया है। एसपी भगवतसिंह विरदे ने बताया कि मीणा कर्णावत लंबे समय से देपालपुर थाने में पदस्थ थीं, जिन्हेंं गौतमपुरा स्थानांतरित किया गया है। वहीं दूसरी ओर हाल ही में गौतमपुरा भेजे गए टीआई सोलंकी को देपालपुर थाने की कमान सौंपी गई है।
बताया जा रहा है कि गौतमपुरा में पिछले दिनों हुई संगीन चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों को पुलिस अभी तक नहीं पकड़ पाई है। हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी बढ़ते अपराधों को लेकर थाना घेरा था। तब भी एसपी ने टीआई पर नाराजगी जताई थी। वहीं प्रापर्टी ब्रोकर पर गोली चलाने वाले आरोपियों का भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। इसके चलते महिला टीआई का तबादला किए जाने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि सोलंकी इसके पूर्व महू में भी पदस्थ रहे है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved