img-fluid

अश्वेत जेक़ाब ब्लेक की पुलिस गोलीबारी में मृत्यु पर सैन होजे में आंदोलन

August 30, 2020

लॉस एंजेल्स| अमेरिका के मिड वेस्ट स्थित विस्कोंसिन स्टेट में एक अश्वेत 29 वर्षीय जेक़ाब ब्लेक की पुलिस शूटिंग में मौत को लेकर कुछ राज्यों में आंदोलनकारियों ने तोड़-फोड़ शुरू कर दी है। शुक्रवार शाम कैलिफ़ोर्निया में सैन होजे में कुछ प्रदर्शनकारियों ने मेयर के घर को घेर लिया और अंदर घुस कर तोड़ फोड़ की। बाद में इन प्रदर्शनकारियों ने घर की बाहरी दीवारों को भद्दी गालियां लिख दीं। मेयर सैम लिक्कडो के घर की दीवारों पर भद्दे नारे लिख दिए गए हैं। मेयर उस समय घर में नहीं थे।

कांग्रेस में भारतीय मूल के डेमोक्रेट प्रतिनिधि आर.ओ. खन्ना ने शनिवार को एक वक्तव्य में मेयर का घर पोत देने की घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि ब्लेक लाइवस मैटर के नाम पर हिंसात्मक आंदोलन का कोई औचित्य नहीं है। इसकी चुने हुए सभी प्रतिनिधियों को निंदा करनी चाहिए।

Share:

  • सुशांत मामले में बड़ा खुलासा, 5 साल में 70 करोड़ कमाए

    Sun Aug 30 , 2020
    मुंबई। सुशांत सुसाइड मामले में उनके बैंक अकाउंट की फोरेंसिक जांच हुई, जिसमें बताया गया कि सुशांत ने 5 साल में 70 करोड़ रुपए कमाए, जिससे उन्होंने फ्लैट, कार और वाहन खरीदा। साथ ही एक बड़ी रकम घूमने पर भी खर्च की। इस दौरान उन्होंने 5 करोड़ रुपए टैक्स भी चुकाया। रिया पर खर्च के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved