img-fluid

मप्रः 24 घंटे में मिले कोरोना के 141 नये मामले, दो की मौत

March 04, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना के नये मामलों में लगातार गिरावट (Continuous decline in new cases of corona) देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटे में कोरोना के 141 नये मामले (141 new cases of corona) सामने आए हैं, जबकि दो मरीजों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख 39 हजार 592 और मृतकों की संख्या 10,732 हो गई है। वहीं, राज्य में आज 654 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार देर शाम जारी कोविड-19 बुलेटिन में दी गई। एक दिन पहले यहां 259 नये संक्रमित मिले थे।

कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेशभर में 34,054 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 141 पॉजिटिव और 33,913 निगेटिव पाए गए, जबकि 189 सेम्पल रिजेक्ट हुए। पॉजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत (संक्रमण की दर) 0.4 रहा। नये मरीजों में भोपाल के 27, इंदौर-24, डिंडौरी-10 के अलावा 22 जिलों में शून्य और शेष में 10 से कम नये संक्रमित मिले हैं। वहीं, राज्य में बीते 24 घंटों में कोरोना से दो मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में भोपाल और विदिशा जिले के एक-एक मरीज शामिल हैं। अब यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 10,732 हो गई है।

प्रदेश में अब तक कुल दो करोड़ 80 लाख 31 हजार 160 लोगों के सेम्पलों की जांच की गई। इनमें कुल 10,39,592 प्रकरण पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 10,26,627 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें से 654 मरीज गुरुवार को स्वस्थ हुए। अब यहां सक्रिय प्रकरणों की संख्या 2,748 से घटकर 2,233 रह गई।

इधर, प्रदेश में 03 मार्च को शाम छह बजे तक 62 हजार 137 लोगों का टीकाकरण किया गया। इन्हें मिलाकर राज्य में अब तक वैक्सीन के 11 करोड़, 38 लाख, 30 हजार, 192 डोज लगाई जा चुकी है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • Maharashtra में मिले 467 नए कोरोना संक्रमित, 12 की मौत

    Fri Mar 4 , 2022
    मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में गुरुवार को 467 कोरोना के नए संक्रमित मरीज (467 newly infected patients of corona) मिले हैं तथा 24 घंटे में 12 कोरोना मरीजों की मौत (12 corona patients died) हुई है। सूबे में आज कुल 4953 कोरोना मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 650 एक्टिव कोरोना मरीज शामिल हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved