img-fluid

MP: विवाह समारोह में 250, नाइट कर्फ़्यू जारी रहेगा, निर्देश जारी

January 05, 2022

भोपालकोरोना की संभावित तीसरी लहर और प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना केसेस ने शासन की चिंता बढ़ा दी है। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में कोरोना के बढ़ते केसेस को देखते हुए समीक्षा बैठक की, जिसमें कुछ अहम निर्णय लिए गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की संख्या से लेकर अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों की संख्या तक तय कर दी है। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि अगर मरीजों की संख्या बढ़ती है, तो अस्पतालों में बिस्तरों की क्षमता भी बढ़ा दी जाएगी।


समीक्षा बैठक में हुए निर्णय के बाद प्रमुख निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके मुताबिक, प्रदेश में अब बड़े मेलों का आयोजन नहीं होगा। वहीं, शादी में 250 व्यक्ति ही शामिल हो सकेंगे। अंतिम संस्कार में भी 50 व्यक्तियों के शामिल होने की सीमा तय की गई है। हालांकि, स्कूलों को लेकर वही निर्णय है। स्कूल में 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ कक्षाएं संचालित होती रहेंगी। साथ ही नाइट कर्फ्यू प्रदेश में जारी रहेगा।

इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं कि कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन हो, यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए हैं कि अगर कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी, तो बिस्तरों की क्षमता भी बढ़ा दी जाएगी। समीक्षा बैठक में इलाज को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं।

Share:

  • बुली बाई विवाद - नफरत के आगे झुक रहे हैं भारतीय युवा - मल्लिकार्जुन खड़गे

    Wed Jan 5 , 2022
    नई दिल्ली। बुली बाई विवाद (Bully Bai controversy) के पीछे की मास्टरमाइंड (Mastermind) एक 18 वर्षीय लड़की (18 years girl) को उत्तराखंड (Uttarakhand) से मुंबई पुलिस (Mumbai Police) टीम द्वारा पकड़े (Arrest) जाने के बाद, बुधवार को मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Khadge) ने कहा कि नफरत (Hatred) के आगे झुक रहे हैं (Bowing down) भारतीय युवा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved