img-fluid

MP: कांग्रेस को बड़ा झटका, 150 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

December 11, 2025

बड़वानी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बड़वानी (Barwani) जिले की पानसेमल विधानसभा (Pansemal Assembly) में कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को लगभग 100 परिवारों के 150 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनके गांवों में विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो गए थे। उन्होंने कई बार कांग्रेस के नेताओं और पूर्व विधायक से शिकायतें कीं, लेकिन उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ। इस निराशा के कारण उन्हें यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा।

पानसेमल स्थित विधायक कार्यालय पर भाजपा विधायक श्याम बर्डे ने इन सभी नए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक बर्डे ने कहा कि भाजपा परिवार में सभी नए सदस्यों का स्वागत है। उन्होंने जोर दिया कि भाजपा सरकार का मुख्य उद्देश्य हर गांव और हर व्यक्ति के विकास को प्राथमिकता देना है। गोंगवाड़ा निवासी रविंद्र भंडारी और सकाराम भंडारी ने बताया कि उनके गांव में सड़क, बिजली और पुलिया निर्माण सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही थीं। उन्होंने पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन और अन्य कांग्रेस नेताओं से भी कई बार संपर्क किया, लेकिन केवल आश्वासन ही मिले।


गांव का विकास रुक जाने से परेशान होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। अब उन्हें उम्मीद है कि भाजपा में शामिल होने के बाद उनके गांव का विकास होगा। सामूहिक रूप से पार्टी बदलने की इस घटना ने पानसेमल विधानसभा में राजनीतिक समीकरणों में बदलाव का संकेत दिया है। भाजपा को इस कदम से ग्रामीण इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत करने का अवसर मिल रहा है।

Share:

  • MP: एक ही परिवार के 6 सदस्य फूड प्वाइजनिंग का शिकार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    Thu Dec 11 , 2025
    सतना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र (Rampur Baghelan police station area) के अंतर्गत आने वाले लामी करही गांव में एक ही परिवार के छह सदस्यों के फूड प्वाइजनिंग का शिकार होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, लामी करही गांव निवासी जितेंद्र द्विवेदी के परिवार में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved