img-fluid

MP: उज्जैन में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी टीम… महिला ने फेंकी लाल मिर्च तो भागते नजर आए अधिकारी

May 28, 2026

उज्जैन । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन जिले (Ujjain district) के घिनोदा गांव में अतिक्रमण हटाने गई प्रशासन और पुलिस की टीम को तब पीछे हटना पड़ा जब एक महिला ने छत से लाल मिर्च पाउडर (Chilli Powder) फेंकना शुरू कर दिया। आरोपी मांगीलाल पाटीदार और उसकी पत्नी सजन बाई ने सड़क के हिस्से पर अवैध निर्माण कर लिया था। टीम जब 19 मई को कार्रवाई करने पहुंची तो सजन बाई ने अधिकारियों पर छत से मिर्च पाउडर फेंकनी शुरू की। इससे टीम को वहां से भागना पड़ा। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खाचरोद के घिनोदा आबादी क्षेत्र में मांगीलाल पाटीदार का मकान है। आरोप है कि निर्माण के दौरान उसने सड़क के हिस्से पर अतिक्रमण कर लिया था। शिकायत मिलने पर 19 मई को तहसील की टीम खाचरौद थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने मांगीलाल और उसकी पत्नी सजन बाई को समझाइश देते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू किए जाने की बात कही।


  • इसके बाद दोनों घर के अंदर चले गए। प्रशासनिक टीम ने जैसे ही अतिक्रमण हटाना शुरू किया तभी सजन बाई ने टीम पर लाल मिर्च फेंकनी शुरू कर दी। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा कि आरोपी महिला के हाथ में लाल मिर्च से भरी थाली है। वह मकान की छत पर खड़ी हैं। वह छत से टीम पर मिर्ची फेंकती नजर आ रही हैं। इसके बाद अधिकारी भागते नजर आ रहे हैं।

    सचिव चंद्रभान सिंह ने बताया कि घटना के बाद सजन बाई और उनके पति मांगीलाल के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। आगे की कार्रवाई खाचरौद थाना पुलिस की ओर से की जाएगी। प्रशासनिक टीम अब तक अतिक्रमण नहीं हटा पाई है। शिकायत में कहा गया था कि मकान के सहारे सड़क पर अतिक्रमण कर के रास्ता और नाली को बाधित किया जा रहा है।

    इस शिकायत पर 12 जनवरी को अतिक्रमण हटाने के आदेश पारित किए गए थे। 4 महीने बाद आदेश को 18 मई को धरातल पर उतारने के लिए नायब तहसीलदार ने टीम बनाई। आरआई भगवान सिंह यादव, दो पटवारी, सचिव, पुलिस के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे।

    Share:

  • IPL : वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से मचाया तांडव, राजस्थान रायल्स ने खत्म किया हैदराबाद का सफर

    Thu May 28 , 2026
    मुल्लांपुर. मुल्लांपुर में बुधवार रात IPL 2026 के एल‍िम‍िनेटर (Eliminator) मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals ) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 47 रन से हराकर क्वाल‍िफायर-2 (Qualifier-2) में जगह बना ली. इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर. एक ने बल्ले से तूफान मचाया, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved