img-fluid

MP: AAP के जिला अध्यक्ष ने अन्य पदाधिकारियों के साथ पार्टी से दिया इस्तीफा

February 06, 2023

दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह (Damoh) में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के जिला अध्यक्ष (District president) सहित अन्य पदाधिकारियों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्या (primary member) से इस्तीफा दे दिया है। पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस (press conference) आयोजित कर पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव (State Organization Secretary) पर पार्टी विरोधी गतिविधियों करने का आरोप भी लगाया है।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है और प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात भी कही जा रही है, लेकिन दमोह में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील राय सहित अन्य पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सोमवार को पत्रकार वार्ता आयोजित कर इस बात की जानकारी खुद जिलाध्यक्ष ने दी है। उन्होंने बताया कि छतरपुर जिला अध्यक्ष ब्रजकिशोर पटेरिया, सागर शहर जिलाध्यक्ष अभिषेक अहिरवार, टीकमगढ़ जिला अध्यक्ष आशीष खरे एवं उन्होंने स्वयं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक सहित अन्य पदाधिकारियों को 22 जनवरी को प्रदेश संगठन सचिव डॉ. धणेंद्र जैन की शिकायत की थी।


शिकायत में प्रदेश संगठन सचिव एव बुंदेलखंड के जोन प्रभारी डॉ. धणेंद्र जैन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के आरोप लगाए थे। शिकायत के बाद पार्टी ने 28 जनवरी को प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर दी, लेकिन शिकायतकर्ताओं से कोई जानकारी नहीं ली गई और न ही धणेंद्र जैन पर कोई कार्रवाई की गई। जिला अध्यक्ष राय ने आरोप लगाया कि नगर पालिका चुनाव में जैन ने छतरपुर एवं टीकमगढ़ में बी फॉर्म नहीं दिए, प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने से रोका। बिना जिलाध्यक्षों की अनुमति के किसी और को बी फॉर्म दे दिए कहीं नौ नंबर फार्म लेट पहुंचाए गए।

प्रदेश संगठन प्रभारी पर आरोप लगा कि रहली, दमोह, खुरई, सुरखी एवं बड़ा मलहरा में उनके द्वारा मंत्रियों एवं पूर्व मंत्रियों से मैनेज होकर उनके चहेते व्यक्तियों को या उनके कहे व्यक्ति को टिकट दे दिया। उनका यह समझौता हुआ था कि उनकी विधानसभाओं को छोड़ दिया जाए या जिसे वे कहें उसे टिकट दे दिया जाए। यदि इसमें कोई जिला अध्यक्ष बाधा बने तो उसे भी हटा दो। उस प्रत्याशी के प्रचार, प्रसार, होडिंग, बैनर का खर्चा भी वही देंगे। उन्होंने कहा कि अभी यह इस्तीफा पदाधिकारियों के पास भेजा है और वे किसी दूसरी पार्टी में भी नहीं जाएंगे।

Share:

  • हाईकोर्ट ने दिया परेश रावल पर दर्ज FIR को रद्द करने का आदेश

    Mon Feb 6 , 2023
    कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के सचिव मोहम्मद सलीम द्वारा अभिनेता परेश रावल के खिलाफ दर्ज कराई गई एक प्राथमिकी सोमवार को रद्द कर दी. उक्त प्राथमिकी में दावा किया गया था कि पद्मश्री से सम्मानित रावल ने बंगाली समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की. अदालत ने कहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved