
इन्दौर। राऊ गोल (Rao roundabout) चौराहे (Crossroads) पर आज सुबह सडक़ हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला (woman) की एक्सीडेंट (acciden) में मौत हो गई। जो बाइक चला रहा था, उसे भी मामूली चोटें आईं।
सडक़ पर पड़े मलबे पर चढ़ा बाइक सवार, गंभीर घायल
मेट्रो पुल के निर्माण के चलते मलबा सडक़ किनारे पड़ा है, जिस पर एक बाइक सवार चढ़ गया और गिरकर गंभीर घायल हुआ है। वैलोसिटी के पास हादासा हुआ है। सफेद रंग की एक कार को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार कार की दाईं ओर से निकलने लगा और उसकी बाइक मलबे के ढेर पर चढ़ गई और वह गिर गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved