img-fluid

नशामुक्ति अभियान में देश में पहले नंबर पर मप्र

July 28, 2022

  • दतिया जिला देशभर में अव्वल

भोपाल। नशामुक्ति अभियान में एमपी देश में पहले नंबर पर आया है। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा कराई गई ग्रेडिंग में मप्र देश में पहले नंबर पर आया है। मप्र के दतिया जिले को भी देश में पहला नंबर मिला है।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट़वीट करते हुए लिखा कि नशामुक्ति भारत अभियान में मध्य प्रदेश पूरे देश में प्रथम स्थान पर रहा है। इस उपलब्धि के लिए सभी प्रदेशवासियों को बधाई। यह भी विशेष हर्ष और गौरव का विषय है कि दतिया जिला पूरे देश में प्रथम स्थान पर रहा है। अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए दतिया की मेरी प्रिय व जागरूक जनता ने जिस संकल्प के साथ सहयोग किया, वह निश्चित ही अभिनंदन योग्य है।


दमोह में कुएं का दूषित पानी पीने से दो लोगों की मौत
दमोह के हिंडोरिया थाना के खंचारी गांव में दूषित पानी पीने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक दर्जन लोग बीमार हो गए हैं। ग्रामीणों ने कुएं का पानी पिया था। इसके बाद उनकी हालात बिगड़ गई। बीमार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share:

  • प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी जल्द

    Thu Jul 28 , 2022
    22 एसी बदलने पर मुहर, इतने ही कलेक्टर हटेंगे पीएचक्यू, मंत्रालय और विभागाध्यक्ष में भी बड़ा फेरबदल रामेश्वर धाकड़ भोपाल। प्रदेश में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निपटने ही सरकार बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करने के मूड में है। जिसमें कलेक्टर, एसपी से लेकर विभागाध्यक्ष, पुलिस मुख्यालय एवं मंत्रालय तक आला अधिकारियों का फेरबदल होगा। तबादला […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved