img-fluid

MP: ताले में बंद बापू आजाद, धूल-कचरे और मकड़जाल में कैद थी महात्मा गांधी की प्रतिमा, खबर के बाद बदल गई तस्वीर

October 02, 2026

 

जयारोग्य अस्पताल की पुरानी पत्थर वाली बिल्डिंग में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा लंबे समय से ताले, धूल, कचरे और मकड़जाल के बीच बदहाल हालत में कैद थी, वहां अब तस्वीर पूरी तरह बदल गई है।

अपनी सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाता है। यही वजह है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर ताले में बंद मकड़जाल की माला वाली बापू की प्रतिमा की हालात वाली खबर दिखाए जाने के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे, तो दूसरी ओर अस्पताल प्रबंधन भी हरकत में आया। पुरानी बिल्डिंग में अचानक सफाई अभियान शुरू हुआ, जहां पहले कचरे का ढेर और शराब की बोतलें नजर आ रही थीं, वहां अब फर्श चमचमा रहा है और बापू की प्रतिमा भी मकड़जाल और धूल से मुक्त नजर आई।

  • पहले – कचरा, शराब की बोतलें, धूल और मकड़जाल
  • अब – साफ फर्श, साफ परिसर और स्वच्छ माला पहने प्रतिमा

ये वही जगह है, जिसकी तस्वीरें लल्लूराम डॉट कॉम ने आज गांधी जयंती के मौके पर सामने रखी थीं। जयारोग्य अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में महात्मा गांधी की प्रतिमा ताले के पीछे बंद थी। आसपास कचरा पड़ा था, शराब की बोतलें नजर आ रही थीं और प्रतिमा मकड़जाल से ढकी हुई थी। गांधी जयंती पर बापू के विचारों और स्वच्छता की बातें हो रही थीं, लेकिन अस्पताल परिसर में उनकी प्रतिमा की ये तस्वीर व्यवस्था की अनदेखी पर सवाल खड़े कर रही थी।

खबर के बाद असर

ये तस्वीरें सामने आई, तो खबर का असर दिखाई दिया। एक ओर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे, तो दूसरी ओर अस्पताल प्रबंधन ने भी तत्काल सफाई अभियान शुरू कराया। पुरानी पत्थर वाली बिल्डिंग की सफाई की गई, जिस फर्श पर पहले कचरा नजर आ रहा था, वह अब साफ दिखाई दिया। शराब की बोतलें और गंदगी हटाई गई, धूल और गुबार गायब हुआ और महात्मा गांधी की प्रतिमा भी मकड़जाल की माला से मुक्त हो गई।

कांग्रेस नेता ने प्रतिमा को गंगाजल से कराया स्नान

सफाई के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराया और इसके बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बापू को नमन किया। वहीं अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना भी मौके पर पहुंचे और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अस्पताल के स्टाफ ने ‘महात्मा गांधी अमर रहें’ के नारे भी लगाए।

अस्पताल अधीक्षक ने कही ये बात

सवाल लेकिन अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। सफाई के बाद प्रतिमा की तस्वीर तो बदल गई, लेकिन क्या बापू अब भी इसी अंधेरी और बंद बिल्डिंग में रहेंगे? अस्पताल प्रबंधन के सामने यह सवाल भी रखा कि आखिर महात्मा गांधी की प्रतिमा को इस अंधेरी बिल्डिंग से बाहर निकालकर किसी बेहतर और सम्मानजनक स्थान पर कब स्थापित किया जाएगा? इस सवाल पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना ने कहा कि इस सुझाव पर जल्द बैठक की जाएगी। इसके बाद प्रतिमा को अस्पताल परिसर में किसी अच्छी जगह पुनर्स्थापित करने के प्रयास तेज किए जाएंगे।

स्थायी सम्मानजनक स्थान का इंतजार

यानी खबर के बाद पहला असर साफ दिखाई दिया है, जहां कल तक गंदगी और मकड़जाल था, वहां आज सफाई है। जहां उपेक्षा थी, वहां बापू को सम्मान के साथ नमन किया गया। अब अगला इंतजार इस बात का है कि सिर्फ सफाई तक बात सीमित रहती है या बापू की प्रतिमा को वास्तव में इस अंधेरी बिल्डिंग से निकालकर अस्पताल परिसर में एक सम्मानजनक स्थान मिलता है।

Share:

  • UAE ने Flydubai Hijack Attempt को बताया ‘आतंकी घटना’, भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम

    Fri Oct 2 , 2026
    Flydubai Hijack Attempt: UAE ने दुबई से तेल अवीव जा रही Flydubai की फ्लाइट FZ1073 को हाईजैक करने की कोशिश को आतंकवाद से जुड़ी घटना बताया है। UAE के राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार अनवर गर्गश ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साहस और पेशेवर रवैये की जमकर सराहना की। भारतीय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved