img-fluid

MP: डैम में मिला लापता युवक-युवती का शव, हत्या और आत्महत्या की जांच कर रही पुलिस

June 23, 2026

भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal) के पिकनिक स्पॉट केरवा डैम में एक युवक और एक युवती के शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों एक ही बाइक से डैम पर पहुंचे थे, जिसके बाद पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर हत्या, आत्महत्या और दुर्घटना समेत सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है।

कल मिली थी युवती, आज सुबह मिला युवक का शव
जानकारी के अनुसार, सोमवार को केरवा डैम के पानी में एक युवती का शव तैरता हुआ मिला था। इसके बाद जब पुलिस और गोताखोरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा, तो आज (मंगलवार) उसी डैम से लापता युवक का शव भी बरामद कर लिया गया। मृतकों की शिनाख्त कोमल पाठक और रंजीत नामदेव के रूप में हुई है। मृतका कोमल पाठक भोपाल के हमीदिया कॉलेज की छात्रा बताई जा रही है। मृतक युवक रंजीत नामदेव भोपाल के मालीखेड़ी इलाके का रहने वाला था।


  • हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
    शुरुआती जांच में सामने आया है कि कोमल और रंजीत दोनों एक ही मोटरसाइकिल पर डैम पहुंचे थे। इसके बाद ऐसा क्या हुआ कि दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई, यह अभी रहस्य है। फिलहाल दोनों की मौत की प्राथमिक वजह पानी में डूबना ही सामने आ रही है। पुलिस पता लगा रही है कि यह कोई हादसा या दोनों ने मिलकर आत्महत्या की है या फिर इसके पीछे कोई और बड़ी साजिश या हत्या का मामला है। फिलहाल, युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

    Share:

  • बुधवार का राशिफल

    Wed Jun 24 , 2026
    युगाब्ध-5127, विक्रम संवत 2083, राष्ट्रीय शक संवत-1948, सूर्योदय 05.29, सूर्यास्त 06.53, ऋतु – वर्षा ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष दशमी, बुधवार, 24 जून 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :– मित्तव्ययता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved