
उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन जिले (Ujjain district) में मोबाइल पर बज रहे भजन की आवाज कम करने को लेकर छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। निजी कॉलेज (Private Colleges) की बस से कॉलेज आ रहे हिन्दू छात्र भजन चला रहा था। विशेष वर्ग के छात्र ने उसे मना किया। छात्र ने आवा कम कर दी थी। लेकिन कॉलेज पहुचने पर मुस्लिम छात्र ने बाहर से अपने दोस्त बुलाकर हिन्दू छात्र को धमकाया ओर डंडों और थप्पड़-मुक्कों से पीट दिया। मामले की जानकारी हिंदूवादी संगठन विश्व हिंदू परिषद (World Hindu Council) ओर बजरंग दल (Bajrang Dal) को लगी तो उन्होंने कॉलेज पहुचकर हंगामा मचा दिया और मारपीट करने वाले आरोपियो पर कार्यवाही की मांग की। हंगामा बढ़ता देख दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची ओर समझाइश देने का प्रयास किया। लेकिन छात्रों का एक गुट एफआईआर दर्ज कराने पर अड़ गए जिस पर पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले में कॉलेज प्रशासन ने भी ऐक्शन लिया और थाने में शिकायती आवेदन दिया है।
उज्जैन शहर के देवास रोड स्थित निजी अल्पाइन कॉलेज में पढ़ने वाले कुछ मुस्लिम छात्रों ने बाहर से मुस्लिम समुदाय के लड़कों को बुलाकर हिन्दू छात्रों के साथ मारपीट की जिस पर हिंदूवादी संगठनों ने हंगामा कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है, जब बी फार्मा सेकेंड ईयर के छात्र मोहित सिंह कॉलेज बस से आ रहा था। बस में वह अपने मोबाइल पर भजन चला रहा था। इस दौरान उसके साथ पढ़ने वाले छात्र हसन अली ने उसे आवाज कम करने को कहा। इस पर मोहित ने तुरंत आवाज कम कर दी।
मोहित ने पुलिस को बताया कि हसन अली अपने साथियों सोहेल खान, रेहान मन्सूरी, मोहम्मद मोइस, सुफियान और शरबर के साथ उसकी क्लास में आया। इन सभी ने पहले उसे धमकाया और गाली-गलौज की। कॉलेज की श्वेता मैडम ने हस्तक्षेप कर सभी छात्रों को समझाकर क्लास में भेज दिया गया। कुछ देर बाद लंच के समय मोहित को उसके एक दोस्त ने बताया कि रेहान और सोहेल उसे कैंटीन में बुला रहे है।
मोहित ने आरोप लगाया कि वह दोस्त राज सिंह, विनयपाल सिंह, विजय गौड़, कमलेश सूर्यवंशी और विश्वराज सिंह के साथ कैंटीन पहुंचा। वहां सोहेल खान, रेहान मन्सूरी, मोहम्मद मोइस, महफूज बेग, सुफियान, शरबर, केशव गोस्वामी, हसन अली और उनके अन्य साथी मौजूद थे। जब वह वंहा पहुंचा तो सोहेल और रेहान के हाथों में डंडे और पाइप थे। उन्होंने मोहित और उसके दोस्तों को गालियां दीं। सोहेल और रेहान ने मोहित को डंडों और थप्पड़-मुक्कों से पीटा। मोहित के दोस्तों ने इसका विरोध किया। इस दौरान विवाद बढ़ा और दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved