img-fluid

MP: डिंडोरी में हाईवे पर कार हुई पंचर, टायर बदलते समय ट्रक ने कुचला, 5 की दर्दनाक मौत

April 12, 2026

डिंडोरी. मध्य प्रदेश (MP) के डिंडोरी (Dindori) जिले में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा (horrific accident) हो गया. जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना गड़ासराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत किकरातालाब गांव के पास जबलपुर–अमरकंटक नेशनल हाईवे (Jabalpur–Amarkantak National Highway) पर रात करीब एक बजे हुई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

टायर बदलने के दौरान ट्रक ने कुचला
पुलिस के अनुसार सभी लोग एक पिकअप वाहन से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान वाहन का एक टायर अचानक पंक्चर हो गया. जिसके बाद चालक ने गाड़ी को सड़क किनारे रोककर टायर बदलना शुरू किया, जबकि वाहन में सवार अन्य लोग भी नीचे उतरकर पास ही खड़े हो गए. इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक वहां से गुजरा और सड़क पर खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया.


  • डिंडोरी की पुलिस अधीक्षक वहनी सिंह ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि पिकअप चालक सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.

    पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार
    प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ट्रक चालक को झपकी आ गई थी, जिसके कारण वह सड़क पर खड़े लोगों को देख नहीं पाया. हालांकि चालक का यह भी दावा है कि पीड़ित सड़क के बीचों-बीच खड़े थे, जिससे हादसा टालना संभव नहीं हो सका. फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है.

    स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायल के बेहतर उपचार का आश्वासन दिया है. वहीं इस घटना से स्थानीय लोग भी आक्रोशित हैं. उनका कहना है कि हाइवे पर ट्रक चालक लापरवाही से गाड़ी चलाते हैं, जिसके चलते आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं. प्रशासन को ट्रक चालकों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.

    Share:

  • SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग और अधिकारी के बीच तीखी बहस, जाने पूरा मामला

    Sun Apr 12 , 2026
    नई दिल्ली । भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर मतभेद सामने आए हैं। सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) एस. चोकलिंगम ने पिछले वर्ष नवंबर में आयोग को पत्र लिखकर चेतावनी दी थी कि इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved