
भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने गुरुवार रात पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ (Former Chief Minister and senior Congress leader Kamal Nath) के निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के विकास के विभिन्न विषयों पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से चर्चा की।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार रात करीब सवा नौ बजे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के श्यामला हिल्स स्थित आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved