img-fluid

MP: मुख्यमंत्री ने सलकनपुर पहुंचकर की माता बिजासन देवी की पूजा अर्चना

October 14, 2021

– प्रदेश एवं देश के नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की

सीहोर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने बुधवार को सपत्नीक सलकनपुर देवी धाम पहुंचकर माता बिजासन देवी की पूजा अर्चना की। उन्होंने देश-प्रदेश के नागरिकों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।


मुख्यमंत्री चौहान ने पूजा-अर्चना के पश्चात सलकनपुर मंदिर परिसर में उपस्थित उन्नति सीएलएफ महिला स्व सहायता की महिलाओं द्वारा बनाया गया प्रसाद “सलकनपुर भोग” के बारे में जानकारी ली। समूह की सचिव अनिता मेहरा ने बताया कि इस नवरात्रि में समूह द्वारा 5 लाख 25 हजार रुपये के प्रसाद का विक्रय किया गया है। यह प्रसाद महाकाल भोग की तरह ही बनाया गया है और श्रद्धालुओं द्वारा इसे पसंद किया जा रहा है। इस कार्य में स्व-सहायता समूह की 36 महिलाएं जुडी है।

समूह की सचिव अनिता मेहरा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को समूह की अन्य गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने समूह की महिलाओं को अपने काम का विस्तार करने तथा आर्थिक रूप से सशक्त बनने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कुणाल चौहान, गुरु प्रसाद शर्मा, रवि मालवीय, राजेन्द्र सिंह राजपूत, सलकनपूर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • आयकर विभाग के E-Filing पोर्टल में लगातार हो रहा सुधार

    Thu Oct 14 , 2021
    नई दिल्ली। आयकर विभाग (Income Tax Department) के ई-फाइलिंग पोर्टल (E-Filing Portal) में लगातार सुधार हो रहा है। इंफोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सलिल पारेख ने बुधवार को कहा कि उनकी कंपनी के द्वारा विकसित आयकर विभाग के नए पोर्टल में लगातार सुधार हो रहा है, जिस पर 1.9 करोड़ रिटर्न दाखिल किए जा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved