
– 13 से 15 दिसम्बर तक बनारस और अयोध्या में विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) सोमवार, 13 दिसंबर से उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे बनारस और अयोध्या में 13 से 15 दिसम्बर तक विभिन्न बैठकों और कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी अशोक मनवानी ने रविवार को बताया कि मुख्यमंत्री चौहान सोमवार को दोपहर में भोपाल से प्रस्थान कर बनारस पहुंचेंगे, जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री बैठक और गंगा आरती में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री चौहान 14 दिसंबर को बनारस में प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में आमंत्रित राज्यों के मुख्यमंत्री कॉन्क्लेव में सम्मिलित होंगे। कॉन्क्लेव में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री अपने राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिस और किए गए नवाचारों से अवगत कराएंगे। राज्य और केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों पर प्रेजेंटेशन देंगे।
मुख्यमंत्री 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आमंत्रित राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्रियों के साथ अयोध्या पहुंचकर भगवान श्री राम लला के दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान इसी दिन शाम को अयोध्या से भोपाल के लिए रवाना होंगे। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved