img-fluid

MP : जबलपुर में सांप्रदायिक तनाव, मस्जिद में नमाज और मंदिर में आरती के दौरान भड़की हिंसा

February 20, 2026

जबलपुर. मध्य प्रदेश (MP) के जबलपुर (Jabalpur) में दो पक्षों के बीच हिंसा (violence) का मामला सामने आया है. जिले के सिहोरा इलाके में गुरुवार की रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद जमकर पथराव और तोड़फोड़ भी हुई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया.



  • सिहोरा के आजाद चौक क्षेत्र में गुरुवार की रात दुर्गा मंदिर परिसर में तोड़फोड़ हुई. स्थानीय लोगों के मुताबिक, मंदिर में आरती और मस्जिद में नमाज लगभग एक ही समय पर हो रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ. इसके बाद एक युवक के साथ मारपीट की गई और मंदिर की ग्रिल तोड़ी गई और पथराव भी हुआ.

    विवाद की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से पुलिस अधिकारियों के साथ बल को रवाना किया गया है. सिहोरा थाना पुलिस सहित आसपास के थानों का अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. पुलिस ने तत्काल स्थिति को नियंत्रण में किया और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी.

    इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
    कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय भी मौके पर पहुंच गए थे. पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि किसी भी धार्मिक स्थल को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, दोनों पक्षों में से किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है. स्थिति पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और पर्याप्त पुलिस बल को तैनात किया गया है.

    पहले से ही संवेदनशील माना जाता है आजाद चौक क्षेत्र
    हिंसक घटना के बाद से आजाद चौक क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस लगातार निगरानी कर रही है. जानकारी के मुताबिक, आजाद चौक क्षेत्र को पहले से ही बेहद संवेदनशील माना जाता रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है. प्रशासन ने लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है.

    Share:

  • सुप्रीम कोर्ट ने छह महीने के जुड़वां बच्चों को मां से अलग करने को बताया ‘घोर क्रूरता’, जाने पूरा मामला

    Fri Feb 20 , 2026
    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने वैवाहिक विवाद (Marital dispute) के एक मामले में पति द्वारा छह महीने के जुड़वां बच्चों (twins) को उनकी मां (Mother) से अलग करने के कृत्य को घोर क्रूरता करार दिया है। जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एन.वी. अंजारिया की पीठ ने कहा कि कोई भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved