img-fluid

MP: पार्टी के रवैए पर भड़के कांग्रेस MLA… बोले- कोई नेता बिना बताए आया तो मुंह काला करके निकालेंगे

July 19, 2026

आगर-मालवा। मध्य प्रदेश कांग्रेस (Madhya Pradesh Congress) में इन दिनों कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है, जहां एक तरफ हाल ही में सरकार पर आरोप-प्रत्यारोप को लेकर जीतू पटवारी (Jitu Patwari) और दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) के बीच मनमुटाव की बात सामने आई थी। वहीं अब आगर-मालवा जिले की सुसनेर विधानसभा सीट से विधायक भैरोंसिंह परिहार बापू (MLA Bhairon Singh Parihar ‘Bapu’) ने बगावती तेवर दिखाते हुए अपनी ही पार्टी के प्रदेश नेतृत्व और संगठन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को नलखेड़ा में हुए पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंच से बोलते हुए पार्टी को लेकर जमकर नाराजगी जताई और भोपाल के कुछ बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए।

विधायक परिहार ने आरोप लगाया कि कुछ प्रदेश स्तर के नेता दलाली कर रहे हैं और कांग्रेस को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, ‘अगर संगठन का कोई नेता बिना बताए मेरे क्षेत्र में आया तो उसका मुँह काला करके बाहर निकाला जाएगा।’ अपनी नाराजगी का कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि ‘उनके विधानसभा क्षेत्र में बिना सूचना दिए ब्लॉक और नगर कार्यकारिणी की बैठकें हो रही हैं। इन्हीं बैठकों में से एक में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया शामिल हुए थे।’


  • इस वजह से आया विधायक को गुस्सा
    भैरो सिंह ‘बापू’ ने बताया कि ‘मौजूदा विधायक होने के बावजूद मुझे मेरे ही विधानसभा क्षेत्र में हो रही इन बैठकों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई और कार्यक्रम के पोस्टरों से भी मेरी तस्वीरें गायब थीं। यहां तक कि जब मैंने खुद अजय सिंह राहुल भैया को फोन लगाकर उनका स्वागत करने की बात कही, तो उन्होंने यह कहते हुए मिलने से इनकार कर दिया कि वे विधायक से नहीं मिलेंगे।’

    ‘गद्दारों को भोपाल के नेता साथ लेकर घूम रहे’
    विधायक ने कहा, ‘2023 के चुनाव में जिन लोगों ने कांग्रेस के खिलाफ काम किया और गद्दारी की, आज भोपाल के बड़े नेता उन्हीं लोगों को अपनी गाड़ियों में भर-भरकर बैठकों में ला रहे हैं।’

    ‘पटवारी अपनीं आंखें बंद कर देख रहा’
    अपने आक्रामक भाषण में भैरोंसिंह परिहार बापू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर भी तीखा हमला बोला और कहा, ‘भाजपा ने कई एजेंट खरीद लिए हैं कांग्रेस के और कहा है कि जाओ तुम और जिस तरह से कांग्रेस का विघटन कर सकते हो करो, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अपनी आंखें बंद करके देख रहा है, कुछ बोल भी नहीं सकता है। क्या उन पर लगाम लगा रखी है।’

    ‘संगठन जो चाहे कार्रवाई कर ले’
    हालांकि बाद में विधायक ने पटवारी का बचाव किया और कहा कि अध्यक्ष दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, लेकिन भोपाल में बैठे कुछ नेता प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनने दे रहे, जबकि जनता बदलाव चाहती है। विधायक ने स्पष्ट तौर पर कहा, ‘जो मैं बोल रहा हूं, वह सच है। अगर पार्टी को मेरा सच बोलना बुरा लगता है तो संगठन मेरे खिलाफ जो चाहे कार्रवाई कर सकता है। मैं हर आदेश मान लूंगा, लेकिन अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं करूंगा।’

    राहुल भैया ने विधायक के आरोपों पर दी प्रतिक्रिया
    उधर विधायक के आरोपों को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘मैं दर्शन करने आया था। मेरा कार्यक्रम आगर में था। विधायक को जो बात करनी थी, कमरे में बोलनी चाहिए थी। इस तरह माइक छोड़कर आरोप लगाना गलत है।’ वहीं इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर ने कहा, ‘इस तरह सार्वजनिक रूप से बात करना गलत है। जो भी मुद्दा था, उसे पार्टी फोरम में रखना चाहिए था। इस तरीके से अनुशासनहीनता करना उचित नहीं है।’

    इस घटना के बाद आगर मालवा जिले से लेकर भोपाल तक कांग्रेस की अंदरूनी कलह एक बार फिर सार्वजनिक रूप से सामने आ गई है।

    Share:

  • MP में गजब फर्जीवाड़ा.... भतीजे के कागजात चुराए, अलग-अलग नाम से 3 जिलों में कर रहा डॉक्टर की नौकरी

    Sun Jul 19 , 2026
    भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में एक डॉक्टर (Doctor) के किए गजब के फर्जीवाड़े (Fraud) का खुलासा हुआ है। यह डॉक्टर अलग-अलग नाम, पैन और आधार नंबर के जरिए एक साथ तीन अलग-अलग शहरों खरगोन, शहडोल और श्योपुर में संविदा मेडिकल ऑफिसर (Contract Medical Officer) के रूप में नौकरी कर रहा था। यहां तक कि इसके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved