img-fluid

MP: के श्योपुर में कांग्रेस MLA ने घोड़ी पर सवार होकर की हर्ष फायरिंग, उठे सवाल

February 17, 2026

श्योपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के श्योपुर (Sheopur) में महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर ग्राम मुंडला में निकली शिव बारात के दौरान कांग्रेस विधायक बाबू जड़ैल (Congress MLA Babu Jadail) द्वारा कथित हर्ष फायरिंग (Harsh Firing) का वीडियो सामने आया है। विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इसे लेकर चर्चा बनी हुई है।

दरअसल, रविवार शाम को पारंपरिक शिव बारात गांव में भ्रमण कर रही थी। विधायक घोड़ी पर सवार होकर शामिल हुए। इसी दौरान हवा में फायरिंग का दृश्य कुछ लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।


  • बड़ौदा थाना प्रभारी सतीश चौहान ने बताया कि वे मेले की ड्यूटी में हैं और वीडियो की पुष्टि के बाद ही आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुसार हर्ष फायरिंग प्रतिबंधित है और उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई होती है।

    पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है। आगे की स्थिति जांच रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी। वहीं इस मामले में विधायक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

    हर्ष फायरिंग का मतलब है खुशी या जश्न के दौरान खुले में बंदूक से हवा में गोली चलाना। जैसे शादी-बारात, विजय जुलूस, जन्मदिन या किसी उत्सव में हवा में गोली चलाना। ऐसा करने पर कई बार हादसे भी हो जाते हैं।

    बड़ौदा थाना प्रभारी सतीश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि वे चंद्रसागर मेले की ड्यूटी में व्यस्त हैं और उन्होंने अभी तक संबंधित वीडियो नहीं देखा है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट कहा कि हर्ष फायरिंग पर प्रतिबंध है। यदि ऐसा किया गया है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    वहीं विधायक जड़ैल से फोन पर इस संबंध में बातचीत की गई तो सवाल का जवाब ना देते हुए कहा कि मैं बाद में बात करूंगा। ऐसे में लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर आम लोग नियम तोड़ते हैं तो उन पर कानून का शिकंजा करते हुए कार्रवाई की जाती है लेकिन क्या अब पुलिस विधायक जड़ैल और उनके बेटे के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

    Share:

  • AI Summit: दूसरे दिन UN प्रमुख गुटेरेस समेत कई दिग्गज करेंगे शिरकत, क्या रहेगा दिनभर कार्यक्रम?

    Tue Feb 17 , 2026
    नई दिल्ली। नई दिल्ली में सोमवार से ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट (AI Summit) 2026’ का शानदार आगाज हो चुका है। आज यानी 17 फरवरी को इस वैश्विक सम्मेलन का दूसरा दिन है। इसमें दुनियाभर (worldwide) के कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, सरकार के प्रमुख और मंत्री शामिल हो रहे हैं। इनके अलावा तकनीकी क्षेत्र के दिग्गज, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved