img-fluid

MP: प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड, पेड़ पर फंदे से लटके मिले दोनों के शव

February 25, 2026

शिवपुरी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी जिले (Shivpuri district) के कोलारस थाना क्षेत्र में आज एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। रेलवे पटरी के पास एक पेड़ से एक युवक और युवती के शव लटके मिले। मृतकों की पहचान जितेंद्र धाकड़ और सोनम आदिवासी के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहे थे। बताया जा रहा है कि सोनम नाबालिग होने के कारण जितेंद्र को पूर्व में इस संबंध से जुड़े मामले में जेल भी जाना पड़ा था। वह कुछ समय पहले ही जेल से रिहा होकर लौटा था। मृतिका सोनम वर्तमान में कोलारस के पास गुगवारा में अपने नाना के घर रह रही थी।


  • घटना की सूचना मिलते ही कोलारस पुलिस, फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम और अन्य विशेषज्ञ मौके पर पहुंच गए। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि जेल से रिहाई के बाद दोनों के बीच क्या परिस्थितियां बनीं, जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया। यह भी जांच का विषय है कि क्या यह मामला आत्महत्या है या किसी अन्य वजह से जुड़ा है।

    Share:

  • जापान दौरे के पहले दिन वैश्विक निवेश संवाद की मजबूत शुरुआत की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने

    Wed Feb 25 , 2026
    टोक्यो/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने जापान दौरे के पहले दिन (On the first day of his Japan Visit) वैश्विक निवेश संवाद की (To the Global Investment Dialogue) मजबूत शुरुआत की (Made strong Start) । जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने जापान की अग्रणी वैश्विक ट्रेडिंग और निवेश […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved