img-fluid

MP: बुरहानपुर जिले में सिक्कों की खोज, टॉर्च लेकर रात में खेतों की खुदाई कर रहे लोग

March 09, 2025

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बुरहानपुर जिले (Burhanpur district) के ऐतिहासिक किले असीरगढ़ (Historical Fort Asirgarh) के पास लोग सिक्कों की खोज (Search for coins.) कर रहे हैं। मुगलकालीन सिक्कों की खोज में कई लोगों ने खेतों में गहरे गड्ढे खोद दिए हैं। दरअसल पूरा मामला तब शुरू हुआ जब बहुचर्चित फिल्म छावा में यह दिखाया गया कि मुगलकाल में लूट के बाद सारा खजाना बुरहानपुर में छुपा दिया करते थे। फिल्म का यह सीन देखने के बाद सैकड़ों लोग असीरगढ़ किले के आसपास खुदाई कर रहे हैं।


बुरहानपुर शहर से इंदौर इच्छापुर हाइवे पर करीब 19 किलोमीटर दूर बसा असीरगढ गांव इन दिनों काफी चर्चा में है। यहां से निकल रहे नेशनल हाईवे निर्माण के लिए खुदाई की जा रही है। इसी बीच बीते दिनों यहां की एक प्राचीन दरगाह के पास से जब निर्माण कंपनी ने जेसीबी से मिट्टी खोद कर एक खेत में उसे डंप कर दिया। जिसके बाद यहां काम करने वाले कुछ मजदूरों को प्राचीन धातु के कुछ सिक्के मिलने का दावा किया। यह अफवाह गांव में आग की तरह फैली। देखते ही देखते पूरे गांव और आसपास यह अफवाह फैल गई कि खेत से सोने के सिक्के निकल रहे हैं। जिसके बाद से ही इस खेत पर आसापस के करीब आधा दर्जन से अधिक गांव के लोग रोजाना देर रात में खेत में सिक्के मिलने की आस में खुदाई कर रहे हैं। यही नहीं कुछ तो अपने साथ मेटल डिटेक्टर भी ला रहे हैं।

बता दें कि बुरहानपुर मुगल सेना का बड़ा बेस रहा है। बुराहनपुर को दक्षिण का द्वार भी कहा जाता है। हालांकि यहां के स्थानीय नागरिकों का दावा है कि, कई लोगों को सोने के सिक्के मिल भी रहे हैं, जबकि प्रशासन अब तक इससे अनजान बना हुआ है। इधर यहां के प्राचीन इतिहास के जानकारों का कहना है कि असीरगढ़ क्षेत्र से सोने के सिक्के निकलना कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा अगर यह सही है कि किसी खेत से मुगलकालीन सिक्के निकल रहे हैं, तो जिला प्रशासन को निगरानी कर ऐसे सभी सिक्को को अपने कब्जे में लेना चाहिए ।

वहीं यहां के स्थानीय नागरिकों का दावा है कि, लोगों को खुदाई में सिक्के भी मिल रहे हैं। जिसकी जानकारी फैलने से ही यहां दिन ब दिन लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस मामले पर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से अनजान बना हुआ है। बता दें कि, हाल ही में बॉलीवुड फिल्म छावा रिलीज हुई है, जिसमें बुरहानपुर का भी प्राचीन इतिहास बताते हुए इसे सोने की खदान बताया गया है। ऐसे में लोगों का मानना है कि, उसी को देखने के बाद एक बार फिर से यहां सोने के सिक्कों की तलाश में आम लोग खुदाई करने पहुंच रहे हैं। इधर विपक्षी दल कांग्रेस ने भी इसको लेकर पुलिस और प्रशासन से मांग कि है कि, इससे पहले कोई अनहोनी हो सकती है। इसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए। वहीं पुलिस प्रशासन अब इस मामले की जांच कर यहां लोगों के रात के समय खेत में इस तरह से जमा होने पर प्रतिबंध लगाने की बात कह रहा है।

Share:

  • धर्मेंद्र की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, एक ने मारी थी बाजी

    Sun Mar 9 , 2025
    मुंबई। धर्मेंद्र (Dharmendra) ने अपने करियर की शुरुआत (Beginning of Career) फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरा से की थी जो साल 1960 में रिलीज हुई थी। अब आपको बताते हैं उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में। धर्मेंद्र की फिल्में धर्मेंद्र को बॉलीवुड का ही मैन कहा जाता है। उन्होंने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved