देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश राजनीति

मप्रः राज्य के हर ग्राम में तैनात होंगे किसान संयोजक : दर्शन सिंह

भोपाल। भाजपा किसान मोर्चा (BJP Kisan Morcha) प्रदेश के हर ग्राम में एक ग्राम किसान संयोजक एवं चार सह संयोजक नियुक्त करेगा। जो अपने ग्राम में किसान मोर्चा का प्रतिनिधित्व कर किसानों तक केंद्र और राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं (farmer friendly schemes) को हर खेत और हर किसान तक पहुंचायेंगे।

यह बात भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में कही। बैठक में उन्होंने पदाधिकारियों से मोर्चा की आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की।

मंडल और बूथ स्तर तक आयोजित हो कार्यक्रम
चौधरी दर्शन सिंह ने प्रदेश पदाधिकारियों से कहा कि केन्द्र द्वारा तय कार्यक्रम मंडल और बूथ स्तर तक आयोजित हो। इसके लिए प्रदेश पदाधिकारी कार्ययोजना अनुसार संभाग और जिले के प्रवास करें। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा हर ब्लाक में एफ़पीओ का गठन करवाने में किसानों का सहयोग करेगा। वहीं मोर्चा आने वाले दिनों में जिले और मंडल में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भी करेगा।

10 से 12 जनवरी के बीच प्रदेश के सभी गांवों में होगी खेलकूद प्रतियोगिता
उन्होंने बताया कि संपूर्ण राष्ट्र में हर्षोल्लास से मनाएं जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत किसान मोर्चा भी 10 से 12 जनवरी के बीच प्रदेश के सभी ग्रामों में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा। किसान मोर्चा प्रदेश में जैविक खेती एवं कृषि संबंधी विभिन्न विषयों पर सेमीनार आयोजित करेगा, ताकि जैविक खेती को बढावा मिल सके। गांवों में उपज की ब्राडिंग के उपर ध्यान देकर किसान आत्मनिर्भर बने, इस दिशा में मोर्चा अभियान चलायेगा। बैठक में केंद्र द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को लेकर भी पदाधिकारियों से चर्चा की। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

मप्रः टीकाकरण महाअभियान आज, मुख्यमंत्री ने की जन सहभागिता की अपील

Wed Dec 22 , 2021
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में दिसम्बर अंत तक सभी पात्र नागरिकों को वैक्सीनेट करने के उद्देश्य से बुधवार, 22 दिसम्बर को टीकाकरण महाअभियान (vaccination campaign) चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने नागरिकों से इस टीकाकरण महाअभियान में जन साधारण से सहभागिता की अपील की है। मुख्यमंत्री चौहान ने […]