img-fluid

MP: सरकारी स्कूल की जर्जर दीवार गिरने से 5वीं के छात्र की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

February 18, 2026

कटनी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कटनी जिले (Katni district) के विजयराघवगढ़ में बड़ा हादसा हो गया। जहां शासकीय स्कूल (government school) की जर्जर दीवार गिरने से 5वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सिर फटने से बहने लगा खून
दरअसल, बमहनगवां स्थित शासकीय स्कूल में मंगलवार को यह दर्दनाक हादसा हुआ था। जहां स्कूल परिसर में अचानक दीवार गिरने से कक्षा 5वीं के छात्र राजकुमार बर्मन गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा। हादसे के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।


  • अस्पताल में छात्र की मौत
    घायल छात्र को तत्काल उपचार के लिए विजयराघवगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की लेकिन हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। छात्र की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    व्यवस्था पर उठे सवाल
    घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि स्कूल भवन की हालत पहले से जर्जर थी, बावजूद इसके समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार विभाग और स्कूल प्रबंधन ने लापरवाही क्यों बरती।

    Share:

  • IND vs NED Live Score: भारत को चौथा झटका, कप्तान सूर्यकुमार 34 रन बनाकर आउट

    Wed Feb 18 , 2026
    नई दिल्ली। आज भारत और नीदरलैंड (India and the Netherlands) के बीच टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) का 36वां ग्रुप मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम जीत की लय बरकरार रखने का लक्ष्य लेकर उतरी है। कप्तान सूर्यकुमार यादव […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved