img-fluid

मप्रः पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल

July 05, 2023

भोपाल (Bhopal)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता (senior congress leader), पूर्व मंत्री और रीवा राजघराने के महाराज पुष्पराज सिंह (Pushparaj Singh) भाजपा (BJP) में शामिल हो गए हैं। उन्होंने मंगलवार को भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेतृत्व के मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण (Membership of the Bharatiya Janata Party) की। उनके साथ वरिष्ठ पत्रकार मधुकर द्विवेदी भी भाजपा में शामिल हुए।


पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह और वरिष्ठ पत्रकार मधुकर द्विवेदी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

डिंडोरी नगरपरिषद अध्यक्ष भाजपा में शामिल
वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की उपस्थिति में भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को डिंडोरी नगरपरिषद अध्यक्ष सुनीता सारस कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुईं। उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

मुख्यमंत्री चौहान, प्रदेश अध्यक्ष शर्मा एवं केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने सुनीता सारस का स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, डिंडोरी जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया, सुधीर दत्त तिवारी, राजेन्द्र पाठक, पवन शर्मा, संदीप दत्त तिवारी, शहपुरा जनपद अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल, आशीष वैश्य, स्कंद चौकसे, संदीप कोसकार, मुकेश गुप्ता मौजूद थे।

Share:

  • बुधवार का राशिफल

    Wed Jul 5 , 2023
    युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 05.33, सूर्यास्त 06.55, ऋतु – वर्षा श्रावण कृष्ण पक्ष द्वितीया, बुधवार, 05 जुलाई 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :– आज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved