
इंदौर। इंदौर नगर निगम (Indore Municipal Corporation) में हुए घोटाले के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा (Sajjan Singh Verma) की विवादित टिप्पणी से राजनीति गरमा गई है। वर्मा ने मंच से कहा कि बांग्लादेश में जनता प्रधानमंत्री के घर में घुस गई। शेख हसीना को देश छोड़कर जाना पड़ा। वर्मा ने कहा कि अब भारत (India) का नंबर है। मोदी सरकार (Modi Goverment) की गलत नीतियों के कारण अब एक दिन देश की जनता भी प्रधानमंत्री आवास (PM Residence) में घुस जाएगी और कब्जा कर लेगी।
भाजपा ने उनके इस बयान को भड़काने वाला बताया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रित देश है। मोदी सरकार सभी को साथ लेकर चल रही है। मोदी सरकार की लोककल्याणकारी नीतियों के कारण देश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। देश की जनता ने कांग्रेस को घर बैठा दिया। अब कांग्रेस नेता जनता को भड़काने का प्रयास कर रहे है। सज्जन सिंह वर्मा की सोच बताती है कि उनकी सोच विकास विरोधी है। उनका दला लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में भाजपा का सामना करने में असफल रहा,इसलिए अब वे देश की जनता को भड़काने का काम कर रहे है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved