
जबलपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां 58 साल की महिला से बुजुर्ग ने रेप की घटना (rape incident) को अंजाम दिया। आरोपी पीड़िता के पति का दोस्त है। वह एक साल से महिला से दरिंदगी कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह पूरा मामला रांझी थाना क्षेत्र का है। 67 साल के बुजुर्ग ने पहली बार प्रसाद बनाने के बहाने घर पर बुलाया और महिला के साथ जबरदस्ती की। फिर एक साल तक उसके साथ दरिंदगी करता रहा। जब महिला के पति को जानकारी लगी तो महिला ने ही सारी सच्चाई उगल दी। महिला का कहना है कि आरोपी इस बात को किसी से शेयर करने पर जान से मारने की धमकी देता था। जिसकी डर से महिला ने मुंह बंद रखा।
आरोपी कोई और नहीं बल्कि पीड़िता के पति का ही दोस्त है। फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में रांझी थाना के टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि एक 58 वर्षीय महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि महेश चक्रवर्ती ने एक साल पहले प्रसाद बनाने के लिए घर बुलाया था। जहां दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।
टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि वह जान से मारने की धमकी देते हुए एक साल तक रेप करता रहा। आरोपी महेश के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे तत्काल गिरफ्तार किया और उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। वहीं न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved