img-fluid

मप्र में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीज, 24 घंटे में मिले 72 नये मामले

December 31, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना के नये मामले (New cases of corona) तेजी से बढ़ने (increase) लगे हैं। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 72 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 19 मरीज संक्रमण मुक्त होकर अपने घर पहुंचे हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 07 लाख, 93 हजार, 888 हो गई है। हालांकि, राज्य में कोरोना से आज लगातार दूसरे दिन कोई मौत नहीं हुई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार देर शाम जारी कोविड-19 बुलेटिन में दी गई।

बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 61,621 सैम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 72 पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत 0.11 रहा। नये मरीजों में इंदौर के 55, भोपाल के सात, ग्वालियर के चार, जबलपुर के तीन तथा खंडवा, नीमच व उज्जैन के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। इससे पहले बुधवार को 48 नये मामले सामने आए थे। यह संख्या सितम्बर के बाद सबसे बड़ी थी। इधर, राहत की बात यह है कि राज्य में आज कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। यहां दो दिन से मृतकों की संख्या 10,533 पर स्थिर है।


प्रदेश में अब तक कुल दो करोड़ 36 लाख 27 हजार 429 लोगों के सैम्पलों की जांच की गई। इनमें कुल 7,93,888 प्रकरण पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 7,82,995 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें से 19 मरीज गुरुवार को स्वस्थ हुए। अब यहां सक्रिय प्रकरणों की संख्या 307 से बढ़कर 360 हो गई है।

इधर, प्रदेश में 30 दिसम्बर को शाम छह बजे तक एक लाख 59 हजार 814 लोगों का टीकाकरण किया गया। इन्हें मिलाकर राज्य में अब तक वैक्सीन के 10 करोड़ 22 लाख 72 हजार 199 डोज लगाई जा चुकी है।

ओमिक्रोन के भी 11 मरीज मिले
वहीं, मध्य प्रदेश में अभी तक ओमिक्रोन के 11 मरीज मिले हैं। ये सभी मरीज विदेशों से इंदौर आए थे और इनके कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद इनके सैम्पल दिल्ली भेजे गए थे। हालांकि, इनमें से सात मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शेष मरीजों का उपचार जारी है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • कांग्रेस के लिए अग्निपरीक्षा हैं विधानसभा चुनाव

    Fri Dec 31 , 2021
    – सुरेश हिंदुस्थानी पिछले दो लोकसभा चुनावों के बाद जिस प्रकार की राजनीतिक तस्वीर निर्मित हुई है, उससे यही परिलक्षित होता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस बहुत बड़ी और कठिन परीक्षा के दौर से गुजर रही है। अब देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की कवायद चल रही है। इस राज्यों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved