
इंदौर। इंदौर-खलघाट (Indore-Khalghat) हाईवे (Highway) पर खतरनाक गणेश घाट (Ganesh Ghat) (बाकानेर घाट) पर जाने वाले वाहनों (Vehicles) को रोकने के लिए रविवार को हाइट गेज (Height gauge) लगा दिए गए। लगातार शिकायतों के कारण एनएचएआई को ताबड़तोड़ यह प्रबंध करना पड़ा है। इंदौर से खलघाट की ओर जाने वाले बड़े वाहनों के चालकों द्वारा नए बायपास मार्ग का उपयोग करने के बजाय पुराने ढलान वाले रास्ते का ही उपयोग किया जा रहा था।
फिलहाल नहीं बढ़ेगा कोई टोल
एनएचएआई अफसरों का कहना है कि गणेश घाट का नया बायपास पुराने की तुलना में लगभग तीन किलोमीटर लंबा है। इससे टोल दरों में मामूली बढ़ोतरी होगी, लेकिन फिलहाल राशि में किसी तरह की वृद्धि का प्रस्ताव नहीं है। जब सितंबर में सालाना बढ़ोतरी होगी, तभी अतिरिक्त लंबाई का टोल भी जोड़ा जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved