img-fluid

MP: एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी, किराए के मकान में लगाई फांसी

October 21, 2025

बड़वानी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बड़वानी (Barwani) जिले के सेंधवा कस्बे में एक दिल दहला देने वाली घटना ने इलाके को सदमे में डाल दिया है। सेंधवा ग्रामीण थाना के ठीक सामने स्थित एक निजी मकान में किराए पर रहने वाले एक दंपति ने एक ही रस्सी का उपयोग करके फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह या आर्थिक तंगी जैसे संभावित कारणों की आशंका जताई जा रही है।


घटना की जानकारी मिलते ही सेंधवा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां शवों का पंचनामा किया और दोनों के शवों को सेंधवा सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के पीछे छिपे राज का पता चल सकेगा। स्थानीय लोगों के अनुसार, दंपति पिछले कुछ महीनों से किराए के उस मकान में रह रहे थे और उनके व्यवहार को लेकर कोई विशेष शिकायत नहीं थी। फिर भी, घटना की सूचना फैलते ही मकान के आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है और सुसाइड नोट या अन्य सुरागों की तलाश कर रही है।

Share:

  • 21 अक्टूबर की 10 बड़ी खबरें

    Tue Oct 21 , 2025
    1. बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन ने किया समझौता, कुछ सीटों पर होगी फ्रेंडली फाइट की जंग बिहार  चुनाव (Bihar elections) से पहले सीटों को लेकर महागठबंधन के घटक दलों के बीच मतभेद अब सतह पर है। यूं तो महागठबंधन में शामिल लगभग सभी दलों ने उन विधानसभा सीटों का ऐलान कर दिया है जहां […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved