img-fluid

MP : बुरहानपुर में बीच सड़क कार लगाकर सो गया ड्राइवर, घंटे भर जाम रहा पूरा हाइवे, शीशा तोड़कर जगाना पड़ा

September 08, 2025

बुरहानपुर. मध्यप्रदेश (MP) के बुरहानपुर (Burhanpur) में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां पर शिकारपुरा थाना के पास इंदौर-इच्छापुर हाईवे (Indore-Ichhapur Highway) पर रविवार को कुछ ऐसा हुआ कि सब हैरान रह गए. दरअसल, रविवार दोपहर 3 बजे एक कार चालक ने शिकारपुरा थाने के पास स्थित एलआईसी ऑफिस के पास अपनी कार को लॉक किया और अंदर मजे से सो गया.


  • अब कुछ ही देर में उसकी कार ट्रैफिक के लिए बड़ी मुसीबत बन गई. बड़ी कोशिशों के बाद भी ड्राइवर को नींद से जगाना और कार को हिलाना मुश्किल हो गया. नतीजा ये हुआ कि हाईवे पर ट्रैफिक रुक गया हो जाम की स्थिति निर्मित हो गई.

    राहगीरों ने कार का शीशा खटखटाया और आवाज लगाई लेकिन चालक नहीं जागा. देर होती चली गई. आखिरकार सूचना मिलने पर शिकारपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस और वहां खड़े लोगों के अनुसार करीब एक घंटे तक चालक को जगाने की कोशिश की गई. जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तब पुलिस और स्थानीय लोगों ने कार का पिछला शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला.

    कार को हटाने के बाद पुलिस चालक को थाने ले गई. इस घटना के कारण व्यस्त हाईवे पर लंबा जाम लग गया था. इस मार्ग से हजारों वाहनों का रोज आवागमन होता है. एक घंटे तक हाइवे पर चले जाम से अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा.

    Share:

  • MP: बैतूल में गणेश विसर्जन जुलूस में डीजे पर नाच रहे पूर्व पार्षद की हार्ट अटैक से मौत

    Mon Sep 8 , 2025
    बैतूल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल जिले (Betul district) में शनिवार को गणेश विसर्जन जुलूस (Ganesh immersion procession) के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। बैतूल बाजार नगर के पूर्व पार्षद नीलेश कामतकर (Former Councillor Nilesh Kamatkar) (45) की डीजे की धुन पर नाचते-नाचते अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved