img-fluid

MP: झाबुआ में पति ने दूसरे शख्स से बात करने पर काट दी पत्नी की नाक, अस्पताल भी खुद ले गया

November 06, 2025

झाबुआ। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के झाबुआ जिले (Jhabua district) में पत्नी (Wife) के दूसरे युवक से बात करना एक शख्स को इस कदर नागवार गुजरा कि उसने गुस्से में पत्नी की नाक ही काट (Wife’s nose Cut) दी। इतना ही नहीं आरोपी खुद गंभीर हालत में पत्नी को लेकर इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंच गया। बताया जाता है कि पत्नी की कटी नाक नहीं मिलने से सर्जरी करने में डॉक्टरों को परेशानी आई। इस वजह से महिला को प्लस्टिक सर्जन के पास रेफर किया गया। फिलहाल अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार शाम को झाबुआ जिले के राणापुर के पाडलाव गांव में हुई। पति पत्नी दोनों ही मजदूरी कर घर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में दूसरे युवक से बात करने पर पति नाराज हो गया। पति ने कहा कि घर चलो सबको बुलाएंगे और तुम्हें तलाक दे देंगे। दोनों के घर पहुंचते ही विवाद बढ़ गया। पति ने पहले जमकर मारपीट की। फिर ब्लेड से पत्नी की नाक ही काट दी। इस हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

इतना ही नहीं पति ही गंभीर रूप से घायल पत्नी को लेकर राणापुर स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचा। राणापुर स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टरों ने पत्नी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे झाबुआ जिला अस्पताल रेफर कर दिया। राणापुर पुलिस ने पति को गिरप्तार कर लिया है। आरोपी पति पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बताया जाता है कि पति और पत्नी गुजरात के संतरामपुर में मजदूरी करते थे। एक दिन पहले ही अपने घर पाडलाव आए थे। पति राकेश को पत्नी के चरित्र पर शंका थी। उसे पहले से शक था कि वह किसी दूसरे युवक से बात करती है। पीड़ित महिला गीता ने बताया कि मंगलवार शाम को करीब 4:30 बजे पति नशे में धुत होकर घर आया। इसके बाद दोनों के बीच किसी दूसरे युवक से बात करने को लेकर विवाद हुआ।

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. एमएल मालवीय ने बताया कि डॉ. कन्हैया लाल पाटीदार ने महिला का इलाज किया है। पीड़िता के नाक के आगे का हिस्सा कट गया है। स्किन ही नहीं बची है। ऐसे में उसे प्लास्टिक सर्जन से पास भेजने के लिए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया है। हालांकि परिजन महिला को अभी नहीं ले गए हैं। फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Share:

  • कैब देगी ऋचा घोष को दो खास चीजें, सौरव गांगुली ने कहा- उनकी मेहनत का होना चाहिए सम्मान

    Thu Nov 6 , 2025
    नई दिल्‍ली । बंगाल क्रिकेट संघ (Cricket Association of Bengal) भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष(Batsman Richa Ghosh) को महिला विश्व कप(Women’s World Cup) में शानदार प्रदर्शन के लिए यहां शनिवार को ईडन गार्डंस (Eden Gardens)पर एक भव्य सम्मान समारोह में खास तौर से बनाए गए सोने की परत चढ़ा बल्ला और गेंद प्रदान करेगा। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved