
सीहोर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीहोर जिले (Sehore district) में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर उस पर इस्लाम धर्म अपनाने (Converting to Islam and getting Married) और निकाह करने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। नाबालिग पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि उसके साथ पढ़ने वाला सहपाठी उमर अली दो माह से उसे परेशान कर रहा है। विरोध करने पर उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
आरोपी उमर ने तीन बार अपने माता-पिता से भी उसकी बात करवाई। उमर के माता-पिता ने छात्रा को धर्म बदलने के लिए उकसाया और निकाह करने का दबाव बनाया। आरोपियों की धमकियों से छात्रा काफी डरी सहमी हुई थी। सोमवार शाम अपने माता-पिता और भाई को हिम्मत जुटाकर पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर महिला थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
सीहोर जिले के खंडवा गांव की एक नाबालिग छात्रा ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक उमर के भाई जवेद ने 20 दिसंबर को हाथ पकड़कर उसे जबरन बुर्का थमाने की कोशिश की। उसने पीड़ित छात्रा से कहा कि यदि वे दोनों प्यार करते हैं तो उसे मुस्लिम धर्म स्वीकार करना पड़ेगा। जवेद ने उन्हें भगाकर ले जाने और निकाह कराने की भी बात कही।
जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इस दौरान जवेद ने छात्रा से कहा कि उमर के मम्मी-पापा ने उसे सब बता दिया है। वह निकाह कराकर ही दम लेगा। इसके बाद पीड़िता छात्रा ने सोमवार को महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, पुलिस ने इस मामले का खुलासा गुरुवार को किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी उमर पीड़िता के पिता के मोबाइल नंबर पर फोन करता था। इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील व गलत कमेंट्स कर शादी के लिए दबाव बनाता था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी छात्र, उसके माता-पिता और एक अन्य आरोपी जवेद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। जवेद उमर के ताऊ का लड़का है।
सीहोर महिला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75 (1), 78(1), 351(3), 3(5), पॉक्सो एक्ट की धारा 11/12 और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3/5 के तहत केस दर्ज की है। एसडीओपी पूजा शर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी उमर अली, उसके पिता, माता और ताऊ के लड़के जवेद के खिलाफ मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved