img-fluid

MP: सिंगरौली में बड़ी बहन दूसरे के साथ भागी….तो नाबालिग छोटी बहन से तय कर दी उसके मंगेतर का शादी

June 22, 2026

सिंगरौली। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में सिंगरौली (Singrauli) से बाल विवाह (Child Marriage) क हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिस लड़के के साथ बड़ी बहन की शादी हुई, उसी लड़के से 13 साल की बच्ची की शादी करने की कोशिश की गई। ये बच्ची उसी लड़की की छोटी बहन थी जिससे शादी तय हुई थी। लड़की के भागने के बाद परिवारवालों ने उस लड़के से कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली बच्ची की शादी कराने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्ची को बचा लिया है।

ये कार्रवाई ऐसे समय में हुई जब बारात आने में कुछ ही घंटे बाकी थे। पुलिस को इस मामले में सूचना देते हुए एक गुमनाम पत्र मिला था जिसके बाद ये कार्रवाई की गई। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दूल्हे की शादी बड़ी बहन से हुई थी। लेकिन शादी के एक हफ्ते पहले ही वह भाग गई। बमनामी और शादी कैंसिल करनेसे होने वाले नुकसान से बचने के लिए उन्होंने छोटी बहन की शादी उसी दूल्हे से कराने का फैसला किया।


  • गुमनाम पत्र से खुला राज
    हैरानी की बात ये है कि बच्ची की उम्र 13 साल थी लेकिन फिर भी परिवारवालों ने उसकी शादी तय कर दी। सब कुछ परिवार की योजना के हिसाब से ही चल रहा था लेकिन इसी बीच किसी गुमनाम शख्स ने पुलिस को इस बारे में सूचना दे दी।

    एसपी शियाज को भेजे गए पत्र में दावाकिया गया कि 19 जून को एक नाबालिग लड़की की शादी की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और महिला एवं बाल विकास विभाग ने लड़की को अपनी सुरक्षा में ले लिया।

    Share:

  • UP : नाश्ता न बनाने पर पति ने 8 माह की गर्भवती पत्नी की गला दबाकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    Mon Jun 22 , 2026
    बिजनौर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बिजनौर जिले (Bijnor district) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सुबह नाश्ता (Breakfast) बनाने को लेकर हुए घरेलू विवाद ने एक गर्भवती महिला (Pregnant Woman) की जान ले ली। आठ माह की गर्भवती महिला की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्या की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved