देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मप्रः विवाह आयोजन में 250 लोगों की सीमा समाप्त

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। इसी को देखते हुए राज्य सरकार (state government) कोविड-19 के संक्रमण (infection of covid-19) से बचाव के लिए लगाए गए प्रतिबंधों को भी शिथिल करती जा रही है। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों को खोलने के आदेश जारी किए थे। अब विवाह आयोजन में न्यूनतम 250 लोगों की सीमा को भी समाप्त कर दिया है। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा शुक्रवार देर शाम आदेश जारी किये गए।

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है। इसी को देखते हुए राज्य शासन द्वारा कोविड-19 संक्रमण की वर्तमान स्थिति के दृष्टिगत विवाह आयोजनों में दोनों पक्षों को मिलाकर 250 लोगों की अधिकतम उपस्थिति की सीमा को समाप्त कर दिया है। विवाह आयोजन के दौरान मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइजर का पालन किया जाना अनिवार्य होगा। उन्होंने इस संबंध में सभी कलेक्टर्स को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में जारी आदेश की शेष कंडिकाएं यथावत लागू रहेंगी।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के निर्देश पर गत एक फरवरी से सभी स्कूलों को खोल दिये हैं। इसके एक दिन बाद ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों को भी खोलने के निर्देश दे दिए गए थे। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

मप्रः राज्य सरकार इस वर्ष से प्रारंभ करेगी मप्र रत्न, मप्र गौरव और मप्र श्री पुरस्कार

Sat Feb 5 , 2022
-मुख्यमंत्री ने पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित और गत वर्षों में सम्मानित प्रदेश की विभूतियों को किया सम्मानित भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि मध्य प्रदेश सरकार (Government of Madhya Pradesh) इस वर्ष से ‘मध्यप्रदेश रत्न’, ‘मध्यप्रदेश गौरव’ और ‘मध्यप्रदेश श्री’ पुरस्कार प्रारंभ करेगी। इस वर्ष ये […]