img-fluid

MP: कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, बिजली का तार गिरा, कई श्रद्धालु घायल

July 28, 2025

रतलाम। रतलाम जिले (Ratlam district) के बड़ावदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अर्जला में सावन के सोमवार को निकाली जा रही कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे, यात्रा के दौरान झंडा लगा हाथ से चलने वाले बैंड वाहन पर ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा, जिससे चार कांवड़ यात्री करंट की चपेट में आ गए और घायल हो गए। इनमें से दो गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को जावरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हर साल की तरह इस बार भी अर्जला गांव से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सावन सोमवार पर मनुनिया महादेव मंदिर के लिए कांवड़ यात्रा पर निकले थे। यात्रा में कई श्रद्धालु पैदल चल रहे थे और साथ में झंडा लगा हुआ एक बैंड वाहन भी था। जब यात्रा गांव से कुछ ही दूरी पर पहुंची, तभी ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन का एक तार अचानक टूटकर वाहन पर गिर पड़ा।


घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। करंट की चपेट में आए चार लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर देखी गई। ग्रामीणों की मदद से 20 वर्षीय यशवंत सिंह पिता लाल सिंह और 15 वर्षीय कृष्णपाल सिंह पिता धर्मेंद्र सिंह को तुरंत जावरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। अन्य दो घायल श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

गांव के शुभम जैन ने बताया कि अर्जला में हर वर्ष यह यात्रा बड़े उत्साह के साथ निकाली जाती है, लेकिन गांव में बिजली के तारों की हालत जर्जर और लटकती हुई है। उन्होंने बताया कि बिजली कंपनी से कई बार शिकायत की जा चुकी है, कुछ स्थानों पर सुधार भी हुआ है, लेकिन कई जगह अब भी तार केवलों के सहारे टंगे हुए हैं, जो हादसों को न्योता दे रहे हैं।

शुभम ने प्रशासन से मांग की कि अब और इंतजार नहीं किया जाना चाहिए, बड़ा हादसा होते-होते बच गया है, लेकिन कब तक किस्मत साथ देगी? घटना के बाद ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि कांवड़ यात्रा जैसी धार्मिक परंपराओं में सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। बिजली विभाग की लापरवाही से जान का जोखिम बना हुआ है और प्रशासन इन हालातों पर आंखें मूंदे बैठा है।

Share:

  • पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच नहीं हुआ कोई फोन कॉल...संसद में विदेश मंत्री ने किया बड़ा खुलासा

    Mon Jul 28 , 2025
    नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र (monsoon session of parliament) का छठा दिन ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) पर चर्चा के लिए समर्पित था। इस चर्चा की शुरुआत राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने की इसके बाद पक्ष और विपक्ष के कई नेताओं ने अपनी बातें रखीं। विपक्षी नेताओं ने ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर को लेकर कई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved