img-fluid

MP : पन्ना के सीमेंट प्लांट में स्लैब गिरने से बड़ा हादसा, 5 मजदूरों की मौत, 50 घायल

January 30, 2025

पन्ना.पन्ना में स्थित जेके सीमेंट प्लांट में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी, जहां सैकड़ों मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक भाड़ा (स्कैफोल्डिंग) गिर गया, जिसकी चपेट में आने से 5 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब 50 मजदूर घायल हुए हैं।


कंपनी के सूत्रों ने बताया कि राहत बचाव कार्य किया जा रहा है। मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंच गया। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। एम्बुलेंस भी मौके पर हैं, हालांकि अब तक घायल मजदूरों को अस्पताल नहीं पहुंचाया गया है। वहीं, मलबे में दबे कई मजदूरों को निकालने की कोशिश की जा रही है।

सुरक्षा को देखते हुए फैक्टरी के अंदर प्रवेश पूरी तरह से रोक दिया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने में जुटी हुई हैं। हालांकि अभी तक मृतकों और घायलों की सटीक संख्या की प्रशासनिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गया है।

Share:

  • दुनिया को अलविदा करने के बाद भी वे लोगों की अंधेरी जिंदगी में उजाले भर गए

    Thu Jan 30 , 2025
    एमवाय हॉस्पिटल में 12 महीने में 82 कार्निया ट्रांसप्लांट हुए 62 मृतकों के नेत्रदान से जरूरतमंदों को 82 कार्निया मिले इंदौर। एमवाय हॉस्पिटल के नेत्र विज्ञान विभाग में 82 कार्निया ट्रांसप्लांट किए गए। इन 82 लोगों की अंधेरी जिंदगी में उजाला उन 62 मृतक के परिजनों की वजह से हुआ, जो दुनिया को छोडऩे के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved