img-fluid

MP: पारले बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सभी कर्मचारी सुरक्षित निकाले गए

October 19, 2026

जबलपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) में पारले बिस्किट फैक्ट्री (Parle Biscuit Factory) में भीषण आग लग गई। कई किलोमीटर दूर से धुएं का काला गुबार दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि ज्वलनशील सामग्री होने के चलते आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

यह पूरा मामला अधारताल थाना क्षेत्र का है। जहां रिछाई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पारले बिस्किट की फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के अंदर ज्वलनशील सामग्री होने के चलते लपटें तेजी से फैलने लगी। देखते ही देखते आसमान में धुएं का गुबार उठने लगा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

आगजनी देख वहां मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की और दमकल विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची। घटना के बाद सबसे पहले फैक्ट्री के अंदर मौजूद सभी कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। वहीं पूरी तरह से आग बुझने के बाद ही नुकसान का आंकलन लग सकेगा।

Share:

  • शिवराज ने लॉन्च किया ‘एग्री वेलफेयर पोर्टल’, अब मोबाइल पर मिलेगी खेती-किसानी की जानकारी

    Mon Oct 19 , 2026
    भोपाल। देश के अन्नदाताओं के लिए केंद्र सरकार (Central government) ने एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम उठाया है। नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए संशोधित ‘एग्री वेलफेयर पोर्टल’ का औपचारिक शुभारंभ किया। इस नए डिजिटल प्लेटफॉर्म का मुख्य उद्देश्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved