
भोपाल. मध्य प्रदेश (MP) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में रविवार एक फर्नीचर गोदाम (furniture warehouse) और कारखाने में भीषण आग (Massive fire) लग गई. आग दोपहर करीब 4 बजे लगी और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. आग की लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. घटनास्थल पर रुक-रुक कर धमाकों की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं.
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया. भोपाल नगर निगम के साथ भेल की फायर ब्रिगेड की टीम भी आग पर काबू पाने में जुटी हुई है.
आग जिस जगह लगी, उसके पास कई हॉस्टल और पीजी मौजूद हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया. कारखाने के सामने ही नगर निगम का मुख्यालय और आईएसबीटी भी स्थित है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और आग बुझाने का प्रयास जारी है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved