
छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के छिंदवाड़ा (Chhindwara) जिले के परासिया नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय (Vinod Malviya) को चांदामेटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पालिका अध्यक्ष पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस ने बुधवार को दोपहर मुलाहिजा कराकर नगर पालिका अध्यक्ष को छिंदवाडा कोर्ट में पेश किया, जहां न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।
संबंध बनाने के लिए दबाव डालने की शिकायत
बता दें कि पिछले दिनों चांदामेटा थाना क्षेत्र की एक महिला ने नगर पालिका अध्यक्ष पर संबंध बनाने के लिए दबाव डालने, पति की नौकरी स्थाई करने का लालच देने संबंधी कई गंभीर आरोप लगाए थे। घर की बाउंड्रीवाल भी तोडने के आरोप लगाए गए थे।
दो थाने में दो मामले दर्ज
इस मामले का ऑडियो वायरल होने के बाद विनोद मालवीय को बीजेपी ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी से निष्कासन के बाद उनके विरुद्ध दो मामले कायम किए गए। महिला की शिकायत पर बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत प्रकरण परासिया थाने में कायम किया गया था। चांदामेटा थाने में भी महिला की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। न्ययालय ने उन्हें जेल भेज दिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved