खेल भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मप्रः राष्ट्रीय सीनियर हॉकी चैंपियनशिप आज से, देश की 28 हॉकी टीमें दिखाएंगी दमखम

भोपाल। खेल और युवा कल्याण मंत्री (Sports and Youth Welfare Minister) यशोधरा राजे सिंधिया (Yashodhara Raje Scindia) की पहल पर हॉकी इंडिया (Hockey India) तथा खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैम्पियनशिप (12th Hockey India National Senior Men’s Hockey Championship) का आयोजन 06 से 17 अप्रैल तक भोपाल के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम लिंक रोड़ नं.-1 पर किया जा रहा है। बुधवार को इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ होगा।


खेल विभाग द्वारा मंगलवार को दी गई जानकारी के अनुसार, भोपाल के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैम्पियनशिप बुधवार, 06 अप्रैल को 7.00 बजे से मुकाबले खेले जाएंगे। पहले दिन कुल चार मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता की पूर्ण तैयारी विभाग द्वारा कर ली गई हैं।

प्रतियोगिता को लेकर मंगलवार को शाम 5.30 बजे टीम मीटिंग आयोजित की गई थी। अभी तक गुजरात, चण्डीगढ़, झारखण्ड, बंगाल, पुडुचेरी, तमीलनाडु, जम्मू एंड कश्मीर, त्रिपुरा, आसाम, ओड़िसा, हरियाणा, गोवा तथा मध्य प्रदेश की टीमें भोपाल पहुंच गई है। अन्य टीमों के आने का क्रम जारी है।

सीनियर नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप में भागीदारी करने वाली 28 टीमें इस प्रकार है:-

टूर्नामेंट में हॉकी पंजाब, हॉकी राजस्थान, दिल्ली हॉकी, उत्तर प्रदेश हॉकी, तेलंगाना हॉकी, छत्तीसगढ़ हॉकी, हॉकी कर्नाटका, हॉकी आन्ध्र प्रदेश, हॉकी उत्तराखण्ड, हॉकी महाराष्ट्र, हॉकी बिहार, केरला हॉकी, हॉकी चण्डीगढ़, हॉकी झारखण्ड, हॉकी जम्मू एण्ड कश्मीर, त्रिपुरा हॉकी, हॉकी बंगाल, एलई पुडुचेरी, हॉकी गुजरात, हॉकी अरूणाचल, हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु, मणीपुर हॉकी, हॉकी मध्य प्रदेश, हॉकी हिमाचल, हॉकी हरियाणा, हॉकी एसोसिएशन फॉर ओडिशा, आसाम हॉकी और गोन्स हॉकी की टीमें शामिल है।

प्रतियोगिता में बुधवार को पहला मुकाबला प्रातः 7.00 बजे हॉकी चण्डीगढ़ विरूद्ध हॉकी जम्मू एंड कश्मीर, दूसरा मुकाबला प्रातः 8.45 बजे हॉकी झारखण्ड विरूद्ध त्रिपुरा हॉकी, तीसरा मुकाबला प्रातः 10.30 बजे हॉकी बंगाल विरूद्ध हॉकी गुजरात और चौथा मुकाबला अपरांह 4.00 बजे एल.ई. पुडुचेरी हॉकी विरूद्ध हॉकी अरुणाचल होगा। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

IPL: RCB ने रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रायल्स को चार विकेट से हराया

Wed Apr 6 , 2022
मुम्बई। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League-IPL) 2022 के 13वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore-RCB) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals-RR) को चार विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए RR ने जोस बटलर (70*) की बदौलत 169/3 का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में RCB को दिनेश कार्तिक (23 गेंद, […]