img-fluid

MP: सड़क पर गाय के साथ अश्लील हरकत, CCTV में कैद हुई घटना

February 21, 2026

जबलपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर जिले (Jabalpur district) के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक और संवेदनशील घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। दो दिन पहले देर रात सड़क पर एक व्यक्ति को गौवंश (गाय) के साथ अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा गया। आरोपी की पहचान विनोद चौधरी के रूप में हुई है। स्थानीय गौ-सेवकों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी गंदी हरकत को रोकने के साथ ही उसे सबक सिखाया।

घटना के दौरान आसपास मौजूद सीसीटीवी कैमरों ने पूरी वारदात को कैद कर लिया, जिसमें आरोपी की हरकतें स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। घटना के बाद गौ-सेवकों ने आरोपी को देर रात माढ़ोताल पुलिस थाने पहुंचाया, जहां पीड़ित गौवंश के सम्मान और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में FIR दर्ज कराई गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विनोद चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।


  • माढ़ोताल थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और कानून के अनुसार उचित धाराओं में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

    Share:

  • भारत के साथ अमेरिका का व्यापार घाटा बढ़कर 58 अरब डॉलर हो गया

    Sat Feb 21 , 2026
    वॉशिंगटन/नई दिल्ली । भारत के साथ अमेरिका का व्यापार घाटा (US trade deficit with India) बढ़कर 58 अरब डॉलर हो गया (Widens to $58 billion) । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारतीय निर्यात पर भारी भरकम 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बावजूद भारत के साथ अमेरिका का व्यापार घाटा (वस्तु और सेवा) बढ़कर 2025 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved