img-fluid

MP: पन्ना की रत्नगर्भा धरती ने बदली झांसी के दंपती की किस्मत, 6 महीने की मेहनत के बाद मिले 4 चमचमाते हीरे, कीमत लगभग 12 लाख

October 02, 2026

मध्य  प्रदेश के पन्ना जिले की रत्नगर्भा धरती ने एक बार फिर एक साधारण परिवार को मालामाल कर दिया है। इस बार किस्मत की चाबी झांसी के रहने वाले राजकुमार श्रीवास और उनकी पत्नी गुड्डी देवी के हाथ लगी है। सोशल मीडिया पर पन्ना के हीरों की खबरें देखकर प्रेरित हुए इस दंपती ने खदान लगाने का फैसला किया था, जिसके बाद 6 महीने तक बहाए गए पसीने ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी।

एक साथ मिले 4 हीरे, 12 लाख आंकी गई कीमत

दंपत्ति ने पन्ना के सरकोहा क्षेत्र स्थित हीरा खदान में अपने भाग्य आजमाइश की थी। लगातार 6 महीने की अटूट मेहनत के बाद उन्हें एक साथ कुल 4 चमचमाते हीरे प्राप्त हुए हैं, जिनका कुल वजन 5.16 कैरेट है। हीरों का विवरण: 1.62 कैरेट और 1.29 कैरेट: दो उज्ज्वल (उच्च गुणवत्ता) किस्म के हीरे। 1.44 कैरेट और 0.81 कैरेट: दो मैला किस्म के हीरे। हीरा पारखी के पास जमा कराए गए इन चारों हीरों की अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी जा रही है।

माता रानी का आशीर्वाद, बच्चों के भविष्य पर खर्च होगी राशि

अपनी इस अभूतपूर्व सफलता पर भावुक होते हुए राजकुमार श्रीवास ने इसे माता रानी का आशीर्वाद और 6 महीने की मेहनत का फल बताया। उन्होंने कहा कि आगामी शासकीय नीलामी में जब इन हीरों की बिक्री होगी, तो मिलने वाली राशि का उपयोग वे अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा, उनके उज्ज्वल भविष्य और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में करेंगे।

Share:

  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार सदियों तक प्रेरित करते रहेंगे - केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

    Fri Oct 2 , 2026
    नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार (Thoughts of Father of the Nation Mahatma Gandhi) सदियों तक प्रेरित करते रहेंगे (Will continue to inspire for Centuries) । केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved