img-fluid

MP: कब्जा हटाने के दौरान पुलिस और वन विभाग की टीम पर हमला, 25 गांव वालों समेत 2 वनकर्मी घायल

October 18, 2026

पन्ना। ​पन्ना जिले के उत्तर वन मंडल अंतर्गत अजयगढ़ रेंज के ग्राम पेराहा में वन भूमि से अवैध कब्जा हटाने गई वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में महिलाओं समेत दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल पन्ना और अजयगढ़ रेफर किया गया। इस झड़प में दो वनकर्मी भी घायल हुए हैं।
​
ग्राम पेराहा स्थित करीब 30 हेक्टेयर वन भूमि पर पटेल समाज के लोग लंबे समय से खेती कर रहे थे। पूर्व में भी विवाद के कारण कब्जा नहीं हटाया जा सका था। इस बार छतरपुर और पन्ना रेंज के अधिकारियों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। विभाग द्वारा भूमि को मुक्त कराकर आनन-फानन में पौधरोपण कराया जा रहा था, जिसका ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया और मामला हिंसक झड़प में बदल गया।


  • ​अस्पताल में भर्ती ग्रामीण विनोद पटेल ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने बिना किसी पूर्व नोटिस के सुबह-सुबह जबरन कार्रवाई की और विरोध करने पर महिलाओं तथा ग्रामीणों की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की गई। इस मारपीट में सोना पटेल, विनोद पटेल, दिनेश पटेल, राधा पटेल और रजनीश पटेल सहित 20 से अधिक लोग घायल हो गए। ​दूसरी ओर, वन विभाग का कहना है कि ग्रामीणों के अचानक हुए हमले में देवेंद्रनगर के वन रक्षक बसंत लाला वर्मा और पवई रेंज की वनपाल भारती कुमारी घायल हो गए। फिलहाल, प्रशासन ने इलाके में स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है और पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

    Share:

  • इंदौर: बजरंग सेना ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल, निष्पक्ष अग्रिम विवेचना की मांग को लेकर ACP को सौंपा ज्ञापन

    Sun Oct 18 , 2026
    इंदौर। कालका माता मंदिर परिसर में हुई कथित घटना की जांच को लेकर बजरंग सेना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) लसूड़िया को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मामले में निष्पक्ष अग्रिम विवेचना, नए विवेचक की नियुक्ति तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की प्रासंगिक धाराएं जोड़ने की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved