img-fluid

एमपी : मोहन सरकार में फेरबदल, लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस, आनंद विभाग की जिम्मेदारी सौंपी

July 15, 2026

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार (MP government) ने पशुपालन विभाग (Animal Husbandry Department) का प्रभार मंत्री लखन पटेल (Lakhan Patel) से वापस ले लिया है। देर रात जारी गजट अधिसूचना के अनुसार अब उनके पास सिर्फ आनंद विभाग (Happiness Department) रहेगा। सरकार की ओर से विभाग वापस लेने के पीछे फिलहाल कोई आधिकारिक कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है।


  • यही वजह है कि राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस फैसले को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं, मंत्री लखन पटेल ने भी इस पूरे घटनाक्रम पर कहा कि विभाग देना और लेना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार हैं। मुझे नहीं पता कि मुझसे यह विभाग क्यों वापस लिया। मुख्यमंत्री ने पशुपालन विभाग अपने पास रखा है। साथ ही यह भी माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल या विभागों के प्रभार में कुछ और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

    सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में आए
    मध्य प्रदेश के दमोह जिले की पथरिया विधानसभा सीट से विधायक लखन पटेल ने राजनीति में आने से पहले बैंकिंग क्षेत्र में लंबा कार्यकाल बिताया। उन्होंने जबलपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय से वर्ष 1978-79 में कृषि विषय से स्नातक (बीएससी एग्रीकल्चर) की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में कई वर्षों तक सेवाएं दीं। बाद में उन्होंने बैंक की नौकरी छोड़ राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। राजनीतिक जीवन के दौरान वे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष भी रहे।

    दूसरी बार चुनाव जीत कर बने थे मंत्री
    पहला चुनाव भाजपा ने वर्ष 2013 में लखन पटेल को दमोह जिले की पथरिया विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा था। उन्होंने जीत हासिल कर पहली बार विधानसभा में प्रवेश किया। हालांकि, 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें बहुजन समाज पार्टी की उम्मीदवार रामबाई के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2023 के चुनाव में उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए दोबारा पथरिया सीट जीत ली और फिर से विधानसभा पहुंचे। मुख्यमंत्री मोहन यादव के कैबिनेट में उन्हें स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री के रूप में शामिल किया गया था।

    Share:

  • सुप्रीम कोर्ट में हंगामे के मामले में बड़ी कार्रवाई, CJI के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में लॉ के दो छात्र गिरफ्तार

    Wed Jul 15 , 2026
    नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की न्यायिक कार्यवाही के दौरान कथित रूप से हंगामा करने, अदालत की कार्यवाही में बाधा डालने और मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने दो विधि छात्रों (Law Students) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved